Hindi News / जंगल में महुआ चुनने गए ग्रामीण को कुचल कर मौत के घाट उतारा

गढ़वा में हाथी का तांडव : जंगल में महुआ चुनने गए ग्रामीण को कुचल कर मौत के घाट उतारा

Edited By:  |
gadhwa mein hathi ka tandaw gadhwa mein hathi ka tandaw

गढ़वा: जिले के रंका वन क्षेत्र के जंगली एरिया मे एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला है. दुधवलजंगल में महुआ चुनने गए ग्रामीण पर हमला कर दिया. हाथियों के झुण्ड ने गांव के मुन्ना सिंह को दौड़ा कर पटक दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलावस्था मे उन्हें रंका हॉस्पिटल लाया गया,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. जबकि, हाथियों के हमले की यह तीसरी घटना है.वन विभाग ने मुआवजा के ऐलान के साथ डीएफओ ने अहले सुबह जंगल नहीं जाने की अपील की है.

वहीं, वन विभाग ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा अस्पताल भेज दिया है. मौके पर वन विभाग द्वारा परिजनों को 50 हजार नगद अग्रिम मुआवजा देने का ऐलान किया गया है. जबकि, शेष मुआवजा की राशि कागजी प्रक्रिया के बाद देने की बात सामने आई है.

गौरतलब है कि पूरे झारखण्ड में महुआ फल के सीजन का ग्रामीणों का पूरे साल इंतजार रहता है ताकि उनका रोजी रोटी चल सके, लेकिन गढ़वा के जंगली इलाकों मे पिछले दो वर्षो से जंगली हाथियों का जमाड़वा होने के कारण ग्रामीणों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई. वन विभाग ने आम जनों से अपील जंगलों में हाथी का जॉन बन चुका है. उन्होंने कहा कि इस वर्ष यह तीसरी घटना है जब हाथी ने कुचल कर फिर एक शख्स को मार डाला है.