Hindi News / मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए स्थल का निरिक्षण,पुलिस और स्थानीय...

गढ़वा : मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए स्थल का निरिक्षण,पुलिस और स्थानीय लोगों में हुई कहासुनी

Edited By:  |
gadhwa gadhwa

गढ़वा:पीएम मोदी की महत्वकांक्षी योजना मंडल डैम पुनरनिर्माण की तैयारी शुरू हो गई. लगभग 1600 करोड़ की लागत से बनने वाली इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर जिला प्रशासन रेस हो गई है. इसी कड़ी में शनिवार को मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए जिला प्रशासन,पुलिस और वन विभाग की टीम स्थल का निरीक्षण करने विश्रामपुर गांव पहुंची. निरीक्षण के बाद वापस आने के दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए अधिकारियों के काफिला को रोक दिया. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वे लोग नहीं माने. अंत में पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा तब जाकर अधिकारी मौके से रवाना हुए. इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच कहासुनी हो गई.

विस्थापितों को बसाने के लिए स्थल का निरिक्षण

डीसी ने बताया कि आज रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत भवन में मंडल डैम के विस्थापितों को बसाने के लिए स्थल का निरिक्षण करने गए थे. लगभग साढ़े सात सौ परिवार को यंहा पर स्थापित करना है जिसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से सारी सुविधाए मुहैया करानी है. संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ बहुत जल्द डीपीआर तैयार कर जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ की जाए.

स्थानीय लोगों ने किया विरोध

जिला प्रशासन की मंशा है कि जल्द से जल्द विस्थापितों का पुनर्वास किया जा सके. वहीं, एसपी ने कहा कि मंडल परियोजना को लेकर रंका अनुमंडल के विश्रामपुर में डीसी की अध्यक्षता में बैठक की गई और स्थल का निरिक्षण किया गया. जहां पर साढ़े सात सौ परिवार को पुनर्वास कराना है.निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया. जिस पर अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें समझा बुझा कर अलग कराया.