गढ़वा : भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Edited By:
|
Updated :26 Apr, 2026, 11:54 AM(IST)
गढ़वा: जिले में भीषण गर्मी के प्रकोप के कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया. सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है. कार चालक ने सूझ-बूझ के साथ अपनी जान बचा ली.
बताया जा रहा है कि शहर के दानारो नदी बाईपास के पास स्थित एक कार खड़ी थी. घटना के वक्त कार चालक और कुछ सामान रखा हुआ था. चालक को जैसे ही आग की चिंगारी पर नजर पड़ी, उसने तुरंत छलांग कार से छलांग लगाई. कड़ी धूप के कारण आग की तेज लपटें के कारण पूरा कार जलकर राख हो गया.
घटना के दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला एवं सभी को घटनास्थल से हटाया. जब दमकल की गाड़ी पहुंची तब जाकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी.





