रांचीःचारा घोटाला मामले में25 वर्षों से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार को सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे ट्रेन से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ अदालत से स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी था। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है।
सत्येंद्र कुमार पर अपने सहयोगी दिनेश राय के साथ मिलकर पशुपालन विभाग को10 करोड़ रुपये से अधिक की दवाइयों की आपूर्ति दिखाकर कथित तौर पर सरकारी राशि के गबन का आरोप है। दोनों ने बीआईटी मेसरा से बी-फार्मा की पढ़ाई के बाद दवा निर्माण कंपनी बनाई थी।
वर्ष 2001 में चार्जशीट दाखिल होने के बाद से सत्येंद्र फरार था। जांच एजेंसी को उसके नेपाल में दवा कंपनी शुरू करने की सूचना भी मिली थी। मामले में दिनेश राय पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और उसे अदालत से सजा सुनाई जा चुकी है। रांची पहुंचने के बाद सत्येंद्र को संबंधित विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

