भीषण हादसा : बासूकीनाथ से लौट रही बस के पलटने से नालंदा के 35 से ज्यादा यात्री घायल,कई की स्थिति गंभीर

Edited By:  |
Reported By:
dumka me bus platne se nalanda ke 35 ms jaayada yatri ghayal dumka me bus platne se nalanda ke 35 ms jaayada yatri ghayal

Dumka-बड़ी खबर झारखंड के दुमका से है जहां दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भीर बस पलट गई जिसमें 35 से ज्यादा यात्री घायल हो गए.वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 9 यात्रयों को दुमका मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बस में सवार सभी यात्री नालंदा के अस्थावां के रहने वाले हैं और बासूकीनाथ से जल अर्पण कर वापस घर लौट रहे थे.

यह हादसा जिले के जरमुंडी थाना क्षेत्र के दुमका -देवघर मुख्य मार्ग पर दुधानी गांव के समीप हुई है.यह हादसा बीती देर रात हुई है.हादसे की जानकारी मिलती ही स्थानीय ग्रामीण की मदद से सभी घायलों को जरमुंडी सीएससी लाया गया जहां सभी का उपचार किया गया ,वहीं गभींर स्थिति में 9 यात्रियों को रेफर किया गया.यह हादसा स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के विधानसभा क्षेत्र में हुआ है।इसलिए मंत्री बादल पत्रलेख ने भी हादसे की सूचना मिलने पर तत्काल जिला प्रशासन को अलर्ट किया.सभी घायलों का इलाज के साथ ही भोजन का भी इंतजाम किया गया है.


Copy