पटना। भारत ने तीन मैचों की वन डे सीरीज में वेस्ट इंडीज की सूपडा साफ कर दिया है। भारत ने तीनों ही मैच जीतकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।ODI सीरीज हुई फतह...अब पांच मैचों की T-20 सीरीज की बारी

अब बारी T-20 सीरीज का है। 29 जुलाई से पांच मैचों की सीरीज शुरु हो रही है। जिसके लिए टीम इंडिया की टीम रोहित शर्मा की अगुवाई में वेस्टइंडीज में है। टीम इंडिया इस सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगा। टीम इंडिया के हौसले इसलिए भी बुलंद है क्योंकि पिछली इंग्लैंड सीरीज भी टीम इंडिया 2-1 से जीत ली थी। वन डे सीरीज के लिए अलग T-20 टीम बनायी गयी है। इस बार की टीम में आर अश्विन की वापसी हुई है। वे तीन साल के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। हालांकि वन डे टीम के कप्तान रहे शिखर धवन टीम में नहीं है। लेकिन दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, भुवेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, रवि विश्नोई जैसे खिलाडी टीम में है, जिसके दम पर टीम इंडिया T-20 सीरीज जीतने की कोशिश करेगा।

पांच मैचों का शेड्यूल

टी-20सीरीज

पहलाT20I- 29जुलाई2022 (शुक्रवार) - त्रिनिदाद
दूसराT20I- 1अगस्त2022 (सोमवार) - सेंट किट्स
तीसराT20I- 2अगस्त2022 (मंगलवार) - सेंट किट्स
चौथाT20I- 6अगस्त2022 (शनिवार) - फ्लोरिडा
पांचवांT20I- 7अगस्त2022 (रविवार) - फ्लोरिडा

T-20 टीम

रोहित शर्मा(कप्तान), सूर्यकुमार यादव, डी हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि विश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.।