पटना. बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स शुरु हो गए हैं। इस बार के गेम्स में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इस बार के आयोजन में महिला क्रिकेट शामिल है जो पहली बार कॉमनवेल्श गेम्स में शामिल किये गए हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज आस्ट्रेलिया से पदक के लिए भिडेगी। मैच दिन के 3.30 बजे शुरु होगा। यह मैच एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाएगा।
कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 टीमें शिरकत कर रही हैं जो आज से शुरु होकर 7 अगस्त तक गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज़ मेडल के लिए भिडेगी। क्रिकेट स्पर्द्धा 20-20 फॉर्मेट में होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने इस बार कॉमनवेल्थ खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल कराया है।
इससे पहले 1998 के गेम्स में क्रिकेट को शामिल किया गया था। उस समय 50 ओवरों का यह खेल हुआ था।
Squads:
India Women Squad: Smriti Mandhana, Shafali Verma, Sabbhineni Meghana, Harmanpreet Kaur(c), Jemimah Rodrigues, Yastika Bhatia(w), Deepti Sharma, Pooja Vastrakar, Renuka Singh, Radha Yadav, Rajeshwari Gayakwad, Sneh Rana, Meghna Singh, Taniya Bhatia, Harleen Deol
Australia Women Squad: Alyssa Healy(w), Beth Mooney, Meg Lanning(c), Tahlia McGrath, Rachael Haynes, Ashleigh Gardner, Ellyse Perry, Annabel Sutherland, Jess Jonassen, Alana King, Megan Schutt, Darcie Brown, Grace Harris, Nicola Carey, Amanda Wellington
