पटना। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति पर अमर्यादित टिप्पणी ‘राष्ट्रपत्नी’ कहे जाने पर बुरी तरह से फंस चुके हैं। उन्हें बार बार यह कहना पड़ रहा है कि उनसे चूक हुई है। अब वे यह कह रहे हैं कि मुझसे गलती हुई है लेकिन अगर ज़रूरत पड़ी तो मैं राष्ट्रपति से मिलकर माफी मांगूंगा।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि मुझसे चूक हुई है लेकिन इसके बाद भी बीजेपी की ओर से इसे राई का पहाड बनाने की कोशिश हो रही है। मैंने लोकसभा ध्यक्ष से समय मांगा था सदन में इस मुद्दे पर अपनी बात कहने के लिए। 12 बजे का समय भी मुझे दिया गया। लेकिन बीजेपी की ओर से इस मामले पर इतना हंगामा किया जा रहा है कि मुझे बोलने तक का मौका नहीं मिला। अधीर रंजन ने कहा कि ये सभी मुद्दे को भटका रहे हैं। अग्निपथ योजना, महंगाई, GST, ईडी का मामला सभी ये मामले है जिसपर बीजेपी और सरकार घिरती नजर आ रही है लेकिन उससे बचने के लिए उन्होंने इस मुद्दे को पकड लिया है।
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुझे बोलने का मौका देना चाहिए। राष्ट्रपति सर्वोच्च स्थान पर हैं मैं कभी सपने में भी नहीं सोच सकता कि ऐसा कहूं। अब चूक हो गयी है तो फांसी पर लटका दो। उन्होंने कहा कि मैं बंगाली हूं। हिन्दी ठीक से नहीं आती। इसलिए कोई ग्रामिटकली एरर हो सकता है।

