NEWS DESK :वैशाली लोकसभा सीट पर चिराग पासवान ने एकबार फिर दावा ठोका है। मुजफ्फरपुर के पताही पहुंचे चिराग पासवान ने हुंकार भरते हुए कहा कि वैशाली लोकसभा सीट हमारी रही है। इस बार भी वैशाली लोकसभा सीट पर लोजपा (रामविलास) का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा।


चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, हाजीपुर के साथ वैशाली भी होगा LJP(R) का चुनावी मैदान


वैशाली सीट पर चिराग उतारेंगे प्रत्याशी

मीडिया से मुखातिब होते हुए लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि हमलोग संगठन को मजबूत कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि वैशाली लोकसभा हमारी सीट रही है। पिछली मर्तबा भी हमारी उम्मीदवार ही चुनाव लड़ीं और जीती थीं। इस बार भी वैशाली लोकसभा सीट पर लोजपा (रामविलास) क प्रत्याशी ही इलेक्शन लड़ेगा। इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि कौन-सा प्रत्याशी किस सीट से चुनाव लड़ेगा, यह हमारे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष तय करेंगे।

चिराग पासवान का बड़ा ऐलान, हाजीपुर के साथ वैशाली भी होगा LJP(R) का चुनावी मैदान

'सरकार में है भारी मतभेद और तनातनी'

वहीं, बिहार में शिक्षा विभाग में मचे घमासान पर चिराग पासवान ने कहा कि ये एक मंत्री और अधिकारी के बीच की बातें हैं। अगर ये बातें इस तरह से सभी के सामने आ रही हैं तो ये दर्शाता है कि सरकार में कितना मतभेद और तनातनी है। यह सारी बातें नीतीश सरकार की नाकामी और गठबंधन के बीच की दूरियों को भी दिखाती है।