Hindi News / देश की शिक्षा व्यवस्था,पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से...

बोकारो में कांग्रेस ने की पीसी : देश की शिक्षा व्यवस्था,पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मांगा इस्तीफा

Edited By:  |
bokaro mein congress mahasachiv ne ki pc bokaro mein congress mahasachiv ne ki pc

बोकारो: परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस ने देश की शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई.झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पिछले एक दशक में देशभर में दर्जनों पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है. उन्होंने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए है.

आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि वर्ष 2014 से 2024 के बीच देश में करीब 89 पेपर लीक के मामले सामने आए है. जिसके कारण 48 बार परीक्षाएं दोबारा करानी पड़ीं. उन्होंने कहा कि महज पांच वर्षों में 15 राज्यों में 41 पेपर लीक की घटनाओं से करीब 1.4 करोड़ अभ्यर्थी प्रभावित हुए है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सख्त कानून बनने के बावजूद पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी है.

किशोर नाथ शाहदेव में बताया कि यूपीए सरकार में शिक्षा का बजट 4.77 प्रतिशत था. वर्तमान सरकार में शिक्षा का बजट 2.5 प्रतिशत है. ऐसे में सरकार का शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए क्योंकि उनके समय में सबसे अधिक पेपर लीक हुआ है.