पटना: पीएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार को ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया. डॉक्टरों पर हुए हमले और सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) ने यह कदम उठाया है.
जेडीए की ओर से सरकार को अल्टीमेटम पत्र भेजकर डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है. एसोसिएशन का कहना है कि डॉक्टरों पर हमले जैसी घटनाओं में संस्था की ओर से प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए.
जूनियर डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी. डीएमसीएच और पीएमसीएच में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटनाओं के साथ-साथ सहरसा मामले की भी सही तरीके से जांच कराने की मांग की गई है.
इसके अलावा बॉन्ड पोस्टिंग वाले डॉक्टरों की सैलरी बढ़ाने की मांग भी जेडीए ने सरकार के सामने रखी है. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई होनी चाहिए.
ओपीडी बहिष्कार के बावजूद पीएमसीच में इमरजेंसी और आईसीयू की सेवाएं बहाल हैं. गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
