Hindi News / वोट अधिकार यात्रा में दरभंगा पहुंचे सचिन पायलट ने कहा, बिहार में EC...

Bihar Politics : वोट अधिकार यात्रा में दरभंगा पहुंचे सचिन पायलट ने कहा, बिहार में EC की चोरी नहीं देंगे चलने

Edited By:  |
bihar politics bihar politics

दरभंगा : कांग्रेस नेता सचिन पायलट वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने दरभंगा पहुंचे. यात्रा के दौरान उन्होंने चुनाव आयोग पर जमकर हमला किया.

सचिन पायलट ने कहा कि वोट में गड़बड़ी को लेकर राहुल गांधी ने तथ्यों के साथ प्रेसवार्ता कर कर्नाटक और अन्य राज्यों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का उजागर किया. सवाल यह है कि चुनाव आयोग वोटर लिस्ट और वहां की सीसीटीवी फुटेज देना नहीं चाहता है और डिलीट करना चाहता है. सवाल पूछने पर एफिडेविट मांग रहा है. हम चाहते हैं कि चुनाव पारदर्शी तरीके से हो और वोटर लिस्ट की दोबारा जांच हो. वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में लाखों लोगों को वोट देने से वंचित किया जा रहा है. इसके विरोध में राहुल गांधी के साथ महागठबंधन के तमाम नेतागण बिहार में वोट अधिकार यात्रा निकाल रहे हैं. पूरे देश में इस बात की चर्चा है कि क्या कारण है कि निर्वाचन आयोग पारदर्शी तरीके से काम नहीं कर रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का जो प्रेस वार्ता था. उसमें किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया.

चुनाव आयोग चुनाव में गड़बड़ी के सारे तत्वों को छुपाने का काम कर रही है. चुनाव आयोग को मांगे गए जवाब को पारदर्शी तरीके से सामने रखना चाहिए. हमारे वोट अधिकार यात्रा में जो हजारों कार्यकर्ता जुट रहे हैं यह दर्शाता है कि हम लोगों ने चुनाव आयोग की चोरी को पकड़ी है और बिहार में चोरी नहीं होने देंगे. इस यात्रा में पूरा इंडिया गठबंधन एक साथ आ रहा है और सभी राहुल गांधी के साथ खड़े हैं. क्योंकि हमारा गठबंधन सच्चाई की लड़ाई लड़ रहा है. हम लोगों की जो मांग है उसका जवाब चुनाव आयोग को देना पड़ेगा. वहीं उन्होंने कहा कि मजेदार बात यह है कि हम सवाल चुनाव आयोग से करते हैं और जवाब भाजपा के प्रवक्ता देते हैं.

वहीं सचिन पायलट ने अमेरिका के राष्ट्रपति के द्वारा 50%टैरिफ पर कहा कि इस प्रकार का टैरिफ एशिया के किसी देश पर नहीं लगाए हैं. चीन हमसे ज्यादा तेल रूस से खरीदता है. उस पर भी इस प्रकार का टैरिफ नहीं लगाया गया है. हमारी सरकार की कूटनीति कमजोर रही. जिसका नतीजा है कि 50% टैरिफ लगा है. इसका खामियाजा हमारे यहां के कुटीर उद्योग में लगे लोगों को भुगतना पड़ेगा. सरकार को चाहिए था कि इनलोगों के लिए पहले ही पैकेज घोषित करना चाहिए था. वहीं उन्होंने कहा कि बड़े उद्योगपति को सरकार लाखों रुपए का पैकेज दे सकते हैं. लेकिन छोटे उद्योग वाले के लिए क्यों नहीं. यह सरकार की बहुत बड़ी नाकामयाबी है.

दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट--