पटना : नौवीं बार शपथ लेकर बिहार के CM बनें नीतीश कुमार से सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने मुलाकात की है। इस दौरान हम पार्टी के संरक्षक के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष मांझी ने विधायक अनिल सिंह,बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी,सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय प्रधानमहासचिव राजेश पांडेय, राष्ट्रीय प्रवक्ता ई.नंदलाल मांझी,राष्ट्रीय सचिव दिलीप यादव ,कमलेश सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।


जीतनराम मांझी ने CM नीतीश से की मुलाकात, कहा-राज्य के बेहतरी के लिए मिलकर करेंगे काम

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी ने बताया की राज्य की बेहतरी के लिए नई ऊर्जा सकारात्मक सोच के साथ हमारे नेता जीतन राम मांझी और डॉ संतोष मांझी ने सरकार के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। गरीबों के हितों के साथ किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा । उनकी आवाज को सरकार में रहकर भी पुरजोर तरीके से उठाते रहेंगे ।

जीतनराम मांझी ने CM नीतीश से की मुलाकात, कहा-राज्य के बेहतरी के लिए मिलकर करेंगे काम

बिहार में NDA सरकार के गठन के बाद पहली बार नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई है। कैबिनेट की मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि आज की कैबिनेट की मीटिंग में आगामी बजट सत्र पर चर्चा हुई है। कैबिनेट की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है कि अब बजट सत्र 5 फरवरी की बजाए 12 फरवरी से शुरू होगा और 29 फरवरी तक चलेगा।