पटना : राजधानी पटना में क्रिसमस और नववर्ष के आगमन को लेकर उत्साह चरम पर है. क्रिसमस को लेकर शहर के सभी चर्चों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया है. रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों की सजावट, क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज के कटआउट से चर्च परिसर जगमगा रहे हैं.

पटना में क्रिसमस और न्यू ईयर जश्न की उलटी गिनती शुरु… क्या है इस बार सबसे बड़ा आकर्षण ?

क्रिसमस के लिए चर्चों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सभी प्रमुख चर्चों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है,वहीं आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है.

पटना में क्रिसमस और न्यू ईयर जश्न की उलटी गिनती शुरु… क्या है इस बार सबसे बड़ा आकर्षण ?

इसी बीच शहर का सबसे बड़ा और लोकप्रिय पार्क राजधानी वाटिका (इको पार्क) भी क्रिसमस और नववर्ष के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. पार्क को विशेष लाइटिंग और सजावट से और भी आकर्षक बनाया गया है. क्रिसमस के अवसर पर यहां शिकारा की विशेष व्यवस्था की गई है,जो पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. नए साल का जश्न मनाने आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए अन्य गतिविधियों की भी तैयारी की गई है.

पटना में क्रिसमस और न्यू ईयर जश्न की उलटी गिनती शुरु… क्या है इस बार सबसे बड़ा आकर्षण ?

ईको पार्क प्रशासन ने बताया कि 1 जनवरी को बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रवेश टिकट के शुल्क में वृद्धि की गई है. इस दिन वयस्कों के लिए टिकट शुल्क 50 रुपये और बच्चों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है. इसके बदले आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा.

पटना में क्रिसमस और न्यू ईयर जश्न की उलटी गिनती शुरु… क्या है इस बार सबसे बड़ा आकर्षण ?

मनोरंजन के साथ अन्य रोचक गतिविधियों की भी उत्तम व्यवस्था की गई है. इको पार्क में बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क में झूलों की व्यवस्था है,जबकि युवाओं के लिए एडवेंचर पार्क में रॉक क्लाइंबिंग,जिपलाइन,साइकिलिंग सहित कई रोमांचक गतिविधियां उपलब्ध हैं.

वहीं बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में भी क्रिसमस को लेकर तैयारियां बढ़ा दी गई हैं. बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले वर्ष क्रिसमस के मौके पर लगभग 6000 लोग आए थे और उम्मीद है कि इस बार भी उतनी ही या उससे अधिक भीड़ होगी. इसको देखते हुए बिहार म्यूजियम और पटना म्यूजियम में दो दो टिकट काउंटर बढ़ा दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि भीड़ को काबू करने के लिए शत प्रतिशत पुलिस बल का इस्तेमाल किया जाएगा.

कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने कहा कि क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर पटना शहर में उत्सव, संस्कृति और सौहार्द का सुंदर वातावरण बना है. राज्य सरकार द्वारा पर्यटकों एवं नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आनंददायक माहौल उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. बिहार संग्रहालय एवं अन्य सांस्कृतिक स्थलों पर सजावट, सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है. हमारा प्रयास है कि लोग इन पर्वों को परिवार के साथ सुरक्षित रूप से मनायें और बिहार की सांस्कृतिक समृद्धि का अनुभव करें.