Hindi News / पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया प्रशासन ने तेज की तैयारियां, डीएम ने...

BIHAR NEWS : पितृपक्ष मेला 2026 को लेकर गया प्रशासन ने तेज की तैयारियां, डीएम ने वेदी स्थलों का किया निरीक्षण

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: आगामी पितृपक्ष मेला2026को लेकर गया जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है.25सितंबर से10अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पितृपक्ष मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गया पहुंचने की संभावना है. श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने और मेला क्षेत्र में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

इसी कड़ी में गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बोधगया स्थित धर्मारण्य, मंतगवापि और सरस्वती वेदी स्थलों का निरीक्षण किया. डीएम ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

निरीक्षण से पहले डीएम ने बीटीएमसी सभागार में अधिकारियों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में पितृपक्ष मेले के दौरान आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

डीएम शशांक शुभंकर ने कहा कि पितृपक्ष मेला प्रशासन की प्राथमिकता में है. श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था, नो-पार्किंग जोन, अतिक्रमण हटाने, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

प्रशासन का प्रयास है कि पितृपक्ष मेले के दौरान गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन के साथ सुरक्षित और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट -