प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पटना जिले के मुसल्लहपुर स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति फेज-2 का प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ करेंगे। इसको लेकर बाजार समिति परिसर में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है।करीब 68.41 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना के तहत 228 दुकानों का निर्माण कराया गया है। उद्घाटन के बाद इन दुकानों को दुकानदारों के बीच आवंटित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर पटना पहुंचेंगे। 1 बजकर 10 मिनट पर स्टेट हैंगर से वैशाली के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पटना लौटेंगे और 3 बजकर 10 मिनट पर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट