बोकारो में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला बीएस सिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क के पास का है, जहां अपराधियों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर मॉर्निंग वॉक के दौरान बीएसएल प्लांट में तैनात सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट हेरमन खेस को निशाना बनाया। एक अपराधी ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और विरोध करने पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया हैं।बोकारो में चेन छिनतई की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन पुलिस का हाथ खाली है।
इस बार अपराधियों ने किसी आम नागरिक को नहीं, बल्कि सुरक्षा बल के अधिकारी को ही अपना निशाना बनाया दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। घायल सहायक कमांडेंट को इलाज के लिए भेजा गया। वहीं, सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
