BIHAR NEWS : बोधगया में ट्रैफिक जागरुकता अभियान, चालकों को गुलाब देकर दिया गया सुरक्षा का संदेश

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया : बिहार केबोधगया में पुलिस साप्ताहिक के अवसर पर अनोखा जागरूकता अभियान चलाया गया. दोमुहान चौक पर बोधगया यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर विशेष अभियान संचालित किया गया.

यह अभियान प्रशिक्षु ट्रैफिक डीएसपी अभिनव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया,जिसमें प्रशिक्षु ट्रैफिक डीएसपी अभिषेक कुमार बोधगया यातयात थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ओझा भी मौजूद रहे.

अभियान के दौरान कार और बाइक चालकों को रोककर उन्हें गुलाब का फूल दिया गया और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई. बाइक चालकों को हेलमेट पहनने और कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया.

प्रशिक्षु ट्रैफिक डीएसपी अभिनव कुमार ने बताया कि पुलिस साप्ताहिक का उद्देश्य आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है. वहीं थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ओझा ने कहा कि “आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ लोगों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया जा रहा है. पुलिस के इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और ट्रैफिक नियमों के पालन का संकल्प लिया.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट---