Bihar News : कटिहार में भाजपा महिला मर्चा द्वारा मनाया गया रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती

Edited By:  |
bihar news bihar news

कटिहार : भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा की अध्यक्षता में कटिहार के मनिहारी विधानसभा के मनिहारी नगर शंभुडीह स्थित महर्षि मेंही ऋषि आश्रम में रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती समारोह मनाया गया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश से आए थाना बिहपुर के विधायक एवं विधानसभा सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र कुमार जी ने रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला एवं देश में होने वाले महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न प्रकार की जानकारी महिलाओं को दी. इसके अलावा भाजपा जिलाअध्यक्ष मनोज राय जी ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा एवं इस कार्यक्रम की प्रभारी रंजना झा ने भी रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवनी एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला. इसके अलावा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक कैलाश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर,भास्कर सिंह, छाया तिवारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूनम सिंह, चांदनी देवी, भारती देवी, गीता देवी, नीलम कुमारी, रुचि कुमारी, अर्चना देवी, बुलबुल सिंह, रीमा पासवान, विभा मिश्रा, मंजू झा ,शोभा साहु, नंदिनी कुमारी, मनिहारी नगर अध्यक्ष राजेश पोद्दार,ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रो.वीरेंद्र सिंह, संजय मंडल, गुड्डू यादव, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष उषा गुप्ता, ग्रामीण नगर अध्यक्ष मीना देवी, प्रतिमा कुमारी ,उषा किरण ,अनवरी खातून के अलावा सैकड़ों महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.

कटिहार से रितेश रंजन की रिपोर्ट--