युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग-सह-श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के गले का ऑपरेशन हुआ है। चिकित्सकों ने उन्हें करीब एक सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। मंत्री के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अगले एक सप्ताह के लिए मुलाकात और जरूरी कार्यों को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।जारी सूचना के मुताबिक, इस अवधि में मंत्री से केवल अत्यंत आवश्यक कार्यों के लिए ही मुलाकात की जा सकेगी। साथ ही, मंत्री से प्रत्यक्ष बातचीत से परहेज करने की अपील की गई है। जरूरी मामलों को मंत्री के निजी सहायक (PA) अथवा निजी सचिव (PS) के माध्यम से रखा जा सके
अत्यावश्यक कार्यों से संबंधित लिखित आवेदन या सूचना भी PA/PS के माध्यम से उपलब्ध कराई जा सकती है। संबंधित लोगों से अपील की गई है कि मंत्री की चिकित्सकीय स्थिति और डॉक्टरों की सलाह को देखते हुए सहयोग करें और अनावश्यक मुलाकात से मंत्री के जल्द स्वस्थ होने और नियमित कार्यों में वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।बचें।गा।
