प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से 24वीं किस्त जारी करने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में किसानों को किसी भी वायरल मैसेज या तारीख के दावे पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक सूचना का इंतजार करना चाहिए।योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी, जिसमें 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई थी।

24वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों का e-KYC पूरा होना जरूरी है। इसके साथ बैंक खाता आधार से लिंक और DBT के लिए सक्रिय होना चाहिए। भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी योजना के तहत महत्वपूर्ण है। आधार, बैंक खाते या जमीन के रिकॉर्ड में किसी तरह की गड़बड़ी होने पर भुगतान अटक सकता है।किसान अपनी स्थिति ऑनलाइन भी जांच सकते हैं। इसके लिए PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प चुनना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज कर OTP वेरिफिकेशन करना होगा। स्क्रीन पर पात्रता, e-KYC और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी। उपलब्ध होने पर भुगतान की तारीख और UTR नंबर भी देखा जा सकता है।

किसानों को सलाह है कि अगली किस्त से पहले सभी जरूरी रिकॉर्ड और e-KYC की स्थिति जरूर जांच लें।