रांची:देश की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी उपलब्धियों, सरकारी योजनाओं और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से गुरुवार यानी 22 अक्टूबर को रांची में 3 दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 की शुरुआत हुई. रांची क्लब में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी का राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सांसद आदित्य साहू ने उद्घाटन किया. कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो एवं उपमेयर भी मौजूद रहे.

रांची में 3 दिवसीय स्वर्णिम भारत एक्सपो का राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन

एक्सपो का उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, सार्वजनिक संस्थानों की उपलब्धियों, वैज्ञानिक नवाचारों और देश की विकास संबंधी पहल की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है. विकसित भारत 2047, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण से प्रेरित इस आयोजन में सरकारी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, वैज्ञानिक संस्थानों और विकास संगठनों को एक साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा.

तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026 का आयोजन 22 से 24 अक्टूबर तक रांची क्लब में किया गया है. प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया. कार्यक्रम में सांसद आदित्य प्रसाद साहू, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मेयर रोशनी खलखो, विधायक सीपी सिंह एवं उप महापौर भी शामिल रहे. परिचित फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस एक्स्पो की परिकल्पना एवं पहल आदित्य साहू ने की है. इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं संस्थागत उपलब्धियां एवं राष्ट्र की विकास प्राथमिकताओं के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है.

रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट-