गयाजी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के अतरी विधानसभा क्षेत्र के बेला गाँव के हाईस्कूल मैदान में भारी जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए जमकर हुंकार भरी. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत राज्य में चल रहे विकास कार्यों और अयोध्या में रामलाल के मंदिर के निर्माण का हवाला देते हुए की. मुख्यमंत्री ने कहा कि सीतामढ़ी में भी माता जानकी का भव्य मंदिर एनडीए सरकार बनाएगी और यह सरकार विकास के साथ विरासत का भी ध्यान रख रही है.

योगी ने अपराध व माफिया के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि समृद्ध विकास माफिया और अपराध के बल पर नहीं टिक सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल कर अपराधियों को पहले ही सबक सिखाया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार में नौजवानों को रोजगार दे रही है और भविष्य में भी यही काम करेगी.

भविष्य की राजनीतिक चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने जनता से अपील की कि 2005-से पहले वाले उन लोगों को पुनः मौका नहीं दिया जाए,वरना बिहार फिर पिछड़ी सूची में जा सकता है.

अंत में उन्होंने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए स्थानीय लोगों से विपक्ष की जमानत जब्त कर एनडीए से हम पार्टी के प्रत्याशी रोमित कुमार को चुनने की अपील भी की.

गया से प्रदीप कुमार सिंह