BIG NEWS : मुंगेर में महिला के बैंक अकाउंट से साइबर अपराधियों ने उड़ाये 11 लाख से अधिक कैश, साइबर थाने में शिकायत दर्ज
मुंगेर :बड़ी खबर बिहार के मुंगेर से है जहां जिले के जमालपुर में साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से11लाख3हजार रुपये उड़ा लिए. पीड़िता ने जमीन खरीदने के लिए अपनी एफडी तुड़वाकर रकम बैंक खाते में जमा की थी, लेकिन कुछ ही दिनों में साइबर अपराधियों ने खाते से पूरी राशि निकाल ली. इसके बाद पीड़िता ने1930हेल्पलाइन और साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
बताया जा रहा है किजमालपुर में साइबर अपराधियों ने एक महिला की जीवन भर की जमा पूंजी पर हाथ साफ कर दिया. महिला ने बताया कि जमीन खरीदने के उद्देश्य से उसने अपनी एफडी तुड़वाकर11लाख3हजार27रुपये पंजाब नेशनल बैंक के खाते में जमा किये थे.8मई को जब महिला पासबुक अपडेट कराने बैंक पहुंची तो उसके होश उड़ गये. खाते में एक भी रुपये नहीं बचे थे. बैंक से जानकारी लेने पर पता चला कि22अप्रैल से29अप्रैल के बीच अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए पूरी रकम निकाल ली गयी. घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन1930पर शिकायत दर्ज करायी और साइबर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. मामले की जांच में जुटे साइबर डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है.
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि साइबर ठग लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं. ऐसे में थोड़ी सी सतर्कता बेहद जरूरी है. इस मामले में साइबर डीएसपी सह थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सावधानियां बरतना काफी आवश्यक है.जैसे किOTP, ATM PIN औरCVV किसी से साझा न करें. अनजान लिंक या कॉल पर बैंक डिटेल न दें.
मोबाइल में केवल अधिकृत बैंकिंग ऐप ही इस्तेमाल करें. बैंक खाते की नियमित निगरानी करें. किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की तुरंत शिकायत1930पर करें. इस वाले मामले में महिला के द्वारा मोबाइल का नहीं बल्कि उसके बेटे के द्वारा इस्तमाल किया जाता था और उसे ऑन लाइन गेमिंग खेलने का आदत था. अब साइबर पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है कि कहीं उसके बेटे के द्वारा ऑनलाइन गेम में ही तो पैसों को नहीं बरबाद कर दिया गया, साथ ही एक सप्ताह में महिला के मोबाइल पर काफी पैसे ट्रांजेक्शन और ओटीपी मांगने का मैसेज भी आया है.जो किसी साइबर अपराधी के द्वारा भेजा गया है. बरहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है.
मुंगेर से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट





