भीषण गर्मी के बीच 'राहत की घूंट' : बक्सर में 'युवा चेतना' की समाजसेवी पहल, किसी को समस्या ना हो है ये लक्ष्य

Edited By:  |
bheeshan garmi ke beech rahat ki ghunt bheeshan garmi ke beech rahat ki ghunt

बक्सर : खबर है बक्सर से जहां सड़क पर आने जाने वाले सैंकड़ों लोगों के बीच भीषण गर्मी में युवा चेतना के द्वारा शीतल पेय पदार्थ का वितरण किया गया। वहीँ युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम जनता के साथ हर परिस्थिति में खड़े हैं।

श्री सिंह ने आगे कहा कि युवा चेतना का संकल्प है की किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न आए। श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना का एकमात्र लक्ष्य है सेवा।समाज के संपन्न लोगों से आगे आकर कमजोर लोगों के सहयोग का अपील किया है।

रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम राजनीति में परिवारवाद को समाप्त करने हेतु संघर्ष कर रहे हैं। लोकतंत्र की खूबसूरती है की चाय वाले का बेटा नरेंद्र मोदी भारत का प्रधानमंत्री है परंतु 1990 के बाद से समाजवाद के नाम पर कुछ लोगों ने परिवारवाद स्थापित कर दिया है जिसके खिलाफ युवा चेतना लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा की हम चुनावी प्राणी नहीं है हम सालों भर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास करते हैं। भारत को विश्वगुरु बनाने हेतु युवा वर्ग को आगे आना होगा।


Copy