पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (बेल्ट्रॉन) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. बेल्ट्रॉन की ओर से 15 करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सौंपा गया.
मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद के काम आएगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा के समय समाज के सभी वर्गों और संस्थाओं का सहयोग प्रभावित परिवारों के लिए राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सरकार प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है.
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,इस अवसर पर सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा,विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह,सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह तथा बेल्ट्रॉन के प्रबंध निदेशक कौशल किशोर उपस्थित थे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
