दुमका : बड़ी खबर दुमका से जहां शहर से सटे करहलबिल स्थित एसपी महिला कॉलेज आदिवासी कल्याण गर्ल्स हॉस्टल संख्या 1 में छोटा सिलेंडर में लगी आग से हॉस्टल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आग लगने से 3 छात्राएं मामूली रुप से घायल हो गई. गनीमत ये रही कि छात्रावास में रखा करीब 40 से 50 सिलिंडर में से 1 ही सिलिंडर में आग लगी. कोई बड़ी घटना हो सकती थी. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया.

एसपी महिला आदिवासी कल्याण गर्ल्स हॉस्टल में सिलिंडर से लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू

यह घटना तब हुई जब छात्राएं खाना बना रही थी. इस घटना में एक रूम में रखा सामान जलकर राख हो गया. घटना में एक ही सिलेंडर में आग लगी थी. छात्रावास में करीब 40 से 50 सिलिंडर था. बड़ी घटना भी घट सकती थी. घटना की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो, नगर थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह दल बल के साथ पहुंचे घटना स्थल. दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर पाया काबू. साथ ही इस घटना में झुलसी 3 छात्रा को फूलो झानो अस्पताल में इलाज कराया गया.