Hindi News / JPSC सदस्य जमाल अहमद को पदमुक्त कर उनके आय से अधिक संपत्ति की...

बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमन्त को लिखा पत्र : JPSC सदस्य जमाल अहमद को पदमुक्त कर उनके आय से अधिक संपत्ति की जांच कराने की मांग की

Edited By:  |
Reported By:
babulal marandi ne cm hemant ko likha patra babulal marandi ne cm hemant ko likha patra

रांची:नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र लिखकर JPSCके सदस्य जमाल अहमद पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. पत्र में मुख्यमंत्री से जमाल अहमद कोपदमुक्त करने और एसीबी से उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है.

बाबूलाल मरांडी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सदस्य जमाल अहमद को पद मुक्त कर उनके द्वारा अर्जित आय से अधिक संपत्ति की जांच ACB से कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री से मरांडी ने माँग किया है कि जमाल अहमद द्वारा अर्जित सभी चल-अचल संपत्तियों, उनके बैंक खातों, विभिन्न निवेशों और आय के ज्ञात-अज्ञात स्रोतों की अविलंब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से गहन जाँच कराई जाए. साथ ही जाँच के प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए और JPSC जैसी संस्था की गरिमा को बनाए रखने के लिए इन्हें तुरंत पदमुक्त किया जाए.