दुमका:साक्ष्य के अभाव में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को दुमका एमपी एमएलए कोर्ट से बरी कर दिया गया है.

आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री पर वर्ष 2014 में जरमुंडी विधानसभा चुनाव के दौरान बैनर पोस्टर को लेकर आचार संहिता उल्लंघन मामले में मामला दर्ज हुआ था. इसको लेकर आज पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दुमका व्यवहार न्यायालय पहुंच कर पेश हुए. कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी किया है.