पाकुड़: बड़ी खबरपाकुड़ से जहां नगर थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक से कोयला चोरी कर अवैध रूप से साइकिल पर ले जा रहे8व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा है. इस ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान करीब12क्विंटल कोयला व8साइकिल जब्त किया गया. इससे पूर्व भी नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर करीब17लोगों को जेल भेजा था.

मामले में थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिचालन करने वाले 8 लोगों को जेल भेजा गया है. साथ ही अवैध कारोबार से जुड़े कारोबारी को बख्शा नहीं जाएगा. जो भी इस गैरकानूनी कार्य में शामिल होंगे उस पर पुलिसिया कार्रवाई होगी. आगे भी यह छापेमारी निरंतर जारी रहेगा.