पटना : बड़ी खबर पटना से है जहां पुलिस ने कदमकुआँ थाना क्षेत्र के पटना कॉलेज में गुप्त रुप से छापेमारी करते हुए किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे 5 आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए आरोपियों के पास से कुछ हथियार बरामद किया गया.
बताया जा रहा है कि13अक्टूबर2026को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कदमकुआँ थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना कॉलेज में कुछ व्यक्तियों द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही है.प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष, कदमकुआँ के नेतृत्व में पटना कॉलेज परिसर में छापेमारी के दौरान02अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए युवकों के पास से01देसी कट्टा एवं02जिंदा कारतूस बरामद किए गए.
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर03अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया.इसके बाद अभियुक्तों की निशानदेही पर फतुहा थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहाँ से01अन्य देसी कट्टा एवं कारतूस बरामद किए गए.छापेमारी के दौरान अभियुक्त शुभम कुमार द्वाराSTF पर फायरिंग की गई. जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी. घायल अभियुक्त का इलाज जारी है.
उक्त अभियुक्त के विरुद्ध10–12आपराधिक मामलों में संलिप्तता/आपराधिक इतिहास होने की जानकारी प्राप्त हुई है.
बरामदगी:
▪ 02देशी कट्टे
▪ 03कारतूस
▪ 05मोबाइल फोन
▪ 01स्कूटी
पटना पुलिस अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.
