GOPALGANJ : गोपालगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीज की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल किया है। अस्पताल के अंदर आक्रोशितों ने जमकर तोड़फोड़ की है, जिसके बाद डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गये हैं।
डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत
ये पूरा मामला गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के घोष मोड़ की है। बताया जाता है कि डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक प्रसूता की मौत हो गयी, जिसके बाद प्रसूता के परिजन आक्रोशित हो गये और जमकर बवाल किया।
मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
मृतका का नाम गुड्डी खातून है, जो मांझा थाना क्षेत्र के जगरनाथा गांव के हैदर अली की पत्नी थी। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी। जानकारी के मुताबिक प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने घोष मोड़ के पास निजी क्लिनिक में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन के लिए एक लाख रुपये लिए थे। बाद में प्रसूता की मौत हो गयी, जिसके परिजन भड़क उठे।
अस्पताल में हंगामे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
