
2 APRIL से शुरू हो सकती है जयनगर-जनकपुर धाम भारत-नेपाल मैत्री ट्रेन सेवा
Madhubani:-रामनवमी में भारत के श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से मां सीता के जन्म स्थली जनकपुर धाम जा सकेगें..इसके लिए जयनगर से जनकपुर धाम कुर्था तक 2 अप्रैल से ट्रेन सेवा शुरू हो रही है। भारत-नेपाल मैत्री ट्रेन सेवा की शुरूआत फिर से की जा रही है।इसके लिए जयनगर से कुर्था तक कई बार भारत नेपाल के उच्चाधिकारियों और रेल अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रेन चलाकर ट्रायल कर लिया गया है.ट्रेन शुरू करने से पहले पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा रेल अधिकारियों के साथ जयनगर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.मिली जानकारी के अऩुसार नेपाल के गृह मंत्रालय और भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से आदेश मिलने के बाद 2 अप्रैल से भारत नेपाल मैत्री ट्रेन सेवा जयनगर-जनकपुर धाम- कुर्था के बीच चालू कर दी जाएगी.इससे भारत नेपाल के बेटी-रोटी वाले संबंधों को और ज्यादा मजबूती मिलेगी.इसके साथ ही दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंध भी जयनगर एवं सीमावर्ती क्षेत्र में मजबूत होंगे। 2 अप्रैल से रेल सेवा शुरू हो जाने पर 10 अप्रैल को रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालु भक्त ट्रेन के जरिए जनकपुर पहुंचकर जनकपुर धाम मंदिर में मां जानकी व भगवान राम का दर्शन कर सकेंगे।
