Madhubani-कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने के बाद रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वाले के खिलाफ सख्ती बढा दी है।इस कड़ी में आज दरभंगा से जयनगर तक चलने वाली कई ट्रेनों में समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों के नेतृत्व में सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया.. अफरा-तफरी में बिना टिकट वाले यात्री इधर उधर भागते नजर आए. इस दौरान तकरीबन 32 यात्रियों को पकड़ा गया.

दरभंगा-जयनगर ट्रेन में मजिस्ट्रेट चेकिंग से मचा हड़कंप.. टिकट जांच में धराए कई VIP

इन्हें जयनगर एवं दूसरे स्टेशन से पकड़ कर समस्तीपुर ले जाया गया,जहां इन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा अब इन लोगों को जेल या जुर्माने की सजा होगी.

इस टिकट चेकिंग अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप है ।