सुपौल : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है सुपौल से जहां कॉलेज से घर लौट रही थी छात्रा को एक युवक ने गोली मार दी है। खून से लथपथ छात्रा को स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।

घटना सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। कॉलेज से पढाई करके वापस घर लौट रही छात्रा को एक युवक ने गोली मार कर घायल कर दिया है।

हमले में घायल छात्रा को सदर बाजार के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। छात्रा को गोली किसने मारी इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। वहीँ सूचन पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।