
मंगलवार, 29 सितंबर 2026
Live
नालंदा: जिले में बदमाशों ने महज पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बीघा गांव की है. मृतक की पहचान शोभा बीघा गांव निवासी अमित प्रसाद के 22 वर्षीय बेटे रंजन कुमार के रूप में हुई है.परिजनों के अनुसार,गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रंजन कुमार से पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने रंजन कुमार को गोली मार दी. गोली उसके सीने में लगी,जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
नालंदा: बिहार के नालंदा में मानव तस्करी से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार,18 वर्षीय युवती को रामचंद्रपुर बस स्टैंड से बहला-फुसलाकर अगवा किया गया था. इसके बाद उसे 50 हजार रुपये में इस्लामपुर थाना क्षेत्र के एक अधेड़ व्यक्ति को सौंपे जाने का आरोप है.पुलिस के मुताबिक,युवती को खरीदने वाले व्यक्ति ने उससे जबरन शादी कर ली और उसे कमरे में बंद रखता था. युवती ने किसी तरह वहां से निकलकर अपने परिवार को इसकी जानकारी दी. परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे बरामद कर लिया.मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कथित मानव तस्करी गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें महिला दलाल उषा देवी समेत अन्य आरोपी शामिल हैं. पुलिस के अनुसार,पूछताछ में 50 हजार रुपये की रकम के बंटवारे की बात भी सामने आई है.बताया गया है कि युवती 4 अगस्त को अपनी मां के साथ इलाज के लिए आई थी. बस स्टैंड से उसके लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी.पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हैं. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
नालंदा: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के पारसी मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाने से करीब18छात्रायें बीमार हो गई. दरअसल मिड डे मिल में सब्जी में नमक की जगह गलती से सर्फ डाला गया जिससे ये घटना हुई. इसके बाद आनन फानन में सभी को इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. वहींपरिवार के लोगों में पैनिक बना हुआ है और अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल हो गया. मगर अधिकांश बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद नालंदा के सिविल सर्जन समेत कई चिकित्सक अस्पताल में मौजूद है और बच्चों का इलाज किया जा रहा है.घटना के संबंध में स्कूल के शिक्षक ने बताया कि दूसरे स्कूल से मिड डे मील आया था जिसमें सोयाबीन की सब्जी में नमक कम था. जब बच्ची नमक की मांग की तो शिक्षक गलती से नमक की जगह सर्फ परोस दिए. सब्जी खाने के बाद दर्जनों बच्ची को पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई जिसके बाद इलाज के लिए मॉडल अस्पताल लाया गया है. सिविल सर्जन डॉ. जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं.नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट-
नालंदा:15 अगस्त के मौके पर कांग्रेस नेताओं पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के अपमान के विरोध में बिहारशरीफ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया.बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कांग्रेस पर राष्ट्र और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह मानसिकता अब देश के सामने उजागर हो चुकी है. उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की नीति ही राष्ट्रहित के मुद्दों का विरोध करना बन गई है. विकास कुमार ने कहा कि कांग्रेस जितना राष्ट्रविरोधी तत्वों के साथ मिलकर राष्ट्रहित का विरोध करेगी,उतना ही जनता से दूर होती जाएगी और राजनीतिक रूप से रसातल में चली जाएगी. उन्होंने कहा कि झंडोतोलन के दौरान वंदे मातरम को रोके जाने की घटना को पूरे देश ने देखा है और राष्ट्रगीत के कथित अपमान को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी.वंदे मातरम के अपमान के विरोध में बिहारशरीफ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी, सोनिया गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया.
नालंदा: जिले दीपनगर थाना क्षेत्र के देवी सराय स्थित राजीव रंजन के घर पर बीते 3 अगस्त को हुई करोड़ों की डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दीपनगर थाना पुलिस और डीआईओ की संयुक्त टीम ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकैती कांड में शामिल दो आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को नालंदा लाया गया, जहां पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है.सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलनी गांव निवासी राजकुमार महतो के बेटे सोनू कुमार और जोरारपुर गांव निवासी शिव शंकर प्रसाद के बेटे धीरज कुमार के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार,दोनों आरोपी डकैती की वारदात में शामिल थे और घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए दूसरे राज्य में जाकर छिपे हुए थे.पुलिस टीम ने आरोपियों के पास से लूटे गए सामानों में से सोने की दो चेन, दो मंगलसूत्र, एक सोने का सिक्का, एक सोने का लॉकेट, दो मोबाइल और 4 लाख 72 हजार नगद बरामद किए हैं. बरामद सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.बता दें कि 3 अगस्त को देवी सराय स्थित राजीव रंजन के घर पर अपराधियों ने धावा बोलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया. पुलिस और डीआईओ की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी.छत्तीसगढ़ में दोनों आरोपियों के ठिकाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर कार्रवाई की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब घटना में शामिल अन्य अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही.सदर डीएसपी अमरनाथ ने बताया कि डकैती कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ और आगे की कार्रवाई में घटना से जुड़े अन्य आरोपियों और लूटे गए सामान के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है.
नालंदा : आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में स्पेशल विजलेंस यूनिट की टीम ने शुक्रवार को बिहारशरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित मोगलकुआं में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के पैतृक आवास पर छापेमारी की. बताया जा रहा है कि संजय कुमार वर्तमान में खड़िया में पदस्थापित हैं.जानकारी के अनुसार,आर्थिक अपराध इकाई की टीम संजय कुमार से जुड़े तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. टीम द्वारा दस्तावेजों,संपत्ति से संबंधित कागजात और अन्य सामानों की जांच की जा रही है.संजय कुमार के भाई ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के साथ उनके पैतृक आवास पर पहुंची है. छापेमारी के दौरान सोहसराय थाना की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद है.फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की कार्रवाई जारी है. छापेमारी पूरी होने के बाद ही संपत्ति और जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है.नालंदा से राजू की रिपोर्ट-
पटना:रेलवे बोर्ड ने बिहार के बिहारशरीफ में करीब 495 करोड़ रुपये की लागत से नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनाने को मंजूरी दे दी है। पूर्व मध्य रेल के प्रस्ताव पर मिली इस स्वीकृति के बाद बिहारशरीफ-पावापुरी के बीच नए परिसर के निर्माण की तैयारी शुरू होगी। रेलवे के मुताबिक, यह कॉम्प्लेक्स राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।नए परिसर में ट्रेनों की सफाई, धुलाई, जांच और जरूरी मरम्मत की सुविधा उपलब्ध होगी। अभी गया रूट से चलने वाली कई ट्रेनों को रखरखाव के लिए पटना के राजेंद्र नगर कोचिंग कॉम्प्लेक्स लाना पड़ता है। नया केंद्र बनने के बाद ट्रेनों का अनुरक्षण स्थानीय स्तर पर ही किया जा सकेगा। इससे समय और परिचालन संसाधनों की बचत होगी।रेलवे ने पहले शेखपुरा और बिहारशरीफ में परिसर बनाने के विकल्प पर विचार किया था। सर्वे और परिचालन की जरूरतों के आधार पर बिहारशरीफ को इसके लिए अधिक उपयुक्त माना गया। बजट उपलब्ध होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा और रेलवे का लक्ष्य करीब दो वर्ष में परियोजना पूरी करने का है।गया रूट पर ट्रेनों की संख्या और परिचालन का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पटना से नवादा तक सीधी रेल कनेक्टिविटी विकसित होने से बिहारशरीफ, नवादा और आसपास के क्षेत्रों का रेल संपर्क भी मजबूत हुआ है। नया कोचिंग कॉम्प्लेक्स बनने से ट्रेनों की समय पर सफाई और मरम्मत में तेजी आएगी। इसका सीधा लाभ ट्रेन संचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने में मिलेगा और भविष्य में गया, नवादा, बिहारशरीफ और पटना के बीच अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के लिए भी आधारभूत ढांचा मजबूत होगा।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
नालंदा: बड़ी खबर नालंदा से है जहां पुलिस ने नगरनौसा थाना क्षेत्र के महमदपुर स्थितSBIग्राहक सेवा केंद्र में हुई लूट की घटना का सफल उद्भेदन करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई नकदी,लैपटॉप,मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद किया है.पुलिस के अनुसार दोपहर में महमदपुर स्थित पीड़ित संदीप पटेल के सीएसपी में अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 3.20 लाख रुपये,एकHPकंपनी का लैपटॉप,चार मोबाइल फोन सहित अन्य सामान लूट लिया था. इस संबंध में नगरनौसा थाना में कांड संख्या 195/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया. तकनीकी अनुसंधान,सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया है.नालंदा से राजू कुमार की रिपोर्ट-
नालंदा:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नालंदा स्थित बिहारशरीफ डेयरी परियोजना परिसर में 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट, कॉम्फेड संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने 300 खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर वितरित किए, पशु उठाव एवं परिवहन वाहनों को हरी झंडी दिखाई तथा पशुपालकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बिहार में प्रतिदिन 1करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन का लक्ष्यमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार में प्रतिदिन 1 करोड़ लीटर दुग्ध उत्पादन करना है। इसके लिए पशुपालकों को आधुनिक तकनीक, उन्नत नस्ल के पशु, बेहतर प्रशिक्षण, पशु स्वास्थ्य सुविधाएं और मजबूत डेयरी अवसंरचना उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने घोषणा की कि 'सुधा' ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।बकरी पालन के लिए अलग फेडरेशन बनाने का भी ऐलानमुख्यमंत्री ने बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए अलग फेडरेशन बनाने का भी ऐलान किया। बकरी के दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण और विपणन की समुचित व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे विशेषकर ग्रामीण महिलाओं और जीविका दीदियों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि नालंदा को बिहार का प्रमुख दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी प्रोसेसिंग हब बनाया जाएगा।प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगेउन्होंने यह भी घोषणा की कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में प्रधानमंत्री पशु जन औषधि केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत करीब एक हजार पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे, ताकि पशुपालकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।बिहार में श्वेत क्रांति को नई गति देगीमुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में हजारों नई दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया गया है और ग्रामीण हाटों के माध्यम से दूध, सब्जी और मछली की बिक्री को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि ये पहल बिहार में श्वेत क्रांति को नई गति देगी और लाखों पशुपालकों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
नालंदा : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) बुधवार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे. उन्होंने नालंदा खुला विश्वविद्यालय में नवनिर्मित दो अत्याधुनिक स्टूडियो के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया.विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार उद्घाटन किए जाने वाले स्टूडियो में ऑनलाइन क्लास स्टडियो और मास कम्यूनिकेशन स्टूडियो शामिल हैं. इन अत्याधुनिक स्टूडियो के शुरु होने से विश्वविद्यालय की डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.इस मौके पर राज्यपाल नेश्वेन् त्सांङ् स्मृति भवन का भ्रमण किया.आचार्य श्वेन् त्सांङ् की अमर विरासत को राज्यपाल ने नमन किया. उन्होंने नालंदा की समृद्ध बौद्ध धरोहर को विश्व की अमूल्य धरोहर बताया.प्राचीन ज्ञान परंपरा और शिक्षा संस्कृति को याद किया. नालंदा की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया.उन्होंनेविश्वविद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी ली.राज्यपाल ने कहा— नालंदा की ज्ञान परंपरा आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है.संजय कुमार की रिपोर्ट--
नालंदा: बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) की टीम ने हिलसा अनुमंडल कार्यालय की विधि शाखा में कार्रवाई करते हुए पेशकार नीलम कुमार चौधरी और निजी व्यक्ति सुनील कुमार सिन्हा को22,000रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि न्यायालय में लंबित एक मामले के पक्ष में निर्णय कराने के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही थी. सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप करते हुए कार्रवाई की है. निगरानी टीम ने पेशकार नीलम कुमार चौधरी और निजी व्यक्ति सुनील कुमार सिन्हा को22,000रुपये घूस लेते पकड़ा है. गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें विशेष निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा.संजय कुमार की रिपोर्ट--
नालंदा: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने सालेहपुर-राजगीर फोरलेन परियोजना का स्थल निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरीभी मौजूद रहे.फोरलेन परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया.इस मौके परबड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे.कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का जोरदार स्वागत किया.नीतीश कुमार ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. विकास कार्यों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया.उन्होंनेप्रदेश की विकास यात्रा में जनता की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया.राजगीर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को बड़ा लाभ मिलेगा.फोरलेन परियोजना से आवागमन और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी.संजय कुमार की रिपोर्ट--
नालंदा : जिले के राजगीर में मॉब लिंचिंग में दो युवकों की हत्या मामले में पुलिस की टीम ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 15 जून की सुबह चोरी के आरोप में 2 युवकों की हत्या कर दी गई थी.राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर तीनों को पकड़ा गया है. इसके पहले एक कथित साधु को गिरफ्तार किया गया था. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.बता दें कि चोरी का आरोप लगाकर दो युवकों को पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस पर भी कई प्रकार के आरोप लगाए जा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए एम्बुलेंस कर्मी ने बताया कि जख़्मी हालात में गिरे युवक को उठाने गए थे. इसके बाबजूद पुलिस गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में मनीष कुमार 102 एम्बुलेंस ई एमटी है, संटू राम एम्बुलेंस के चालक और विवेक प्रसाद दुकानदार है.
नालंदा : बिहार के मंत्री लखेन्द्र पासवान शुक्रवार को राजगीर पहुंचे. उन्होंने राजगीर में मॉब लिचिंग में मारे गये 2 युवकों के पीड़ित परिवार से मिलकर4 लाख12 हजार रुपये का चेक सौंपा और एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की. इस दौरान एसपी को फोन कर राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है.मंत्री ने कहा थानाध्यक्ष ने दोनों युवकों को पकड़कर साधु के हवाले किया. इसके बाद दोनों युवकों पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया. एसपी द्वारा इस मामले की जांच करने का आश्वासन दिया गया है. बता दें कि सोमवार की सुबह झुनकिया बाबा मंदिर के पास दो युवकों की चोरी का आरोप लगाकर पिटाई किया गया था. इलाज के लिए ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गई थी. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ा और एक साधु की गिरफ्तारी हुई है.
नालंदा:जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन गुरुवार को हिंसक रूप में तब्दिल हो गया. छात्रों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज शुरू कर दी. इस दौरान दोनों तरफ से हिंसक झड़प होने लगे.एनएच-431 ए स्थित टेंपो स्टैंड के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात को किया गया है. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगरनौसा बाजार, चौक-चौराहों और वडिहा रोड पर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फिलहाल इलाके में स्थिति नियंत्रण बताई जा रही है और पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है.
नालंदा : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के झुनकिया बाबा मंदिर के पास सोमवार की सुबह चोरी के आरोप में 2 लोगों की जमकर पिटाई की गई जिससे दोनों की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.पुलिस के अनुसार दोनों को इलाज के लिए राजगीर अस्पताल ले जाया गया जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. पीएमसीएच पहुंचने के बाद दोनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मरने वालों में दीपनगर थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के रहने बाले अमरदीप पासवान का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार और नरेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार शामिल है.बताया जा रहा है कि दो युवक को लोगों ने चोरी करते हुए पकड़ लिया. इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई कर दिया जिससे दोनों की मौत हो गई. वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि दोस्तों के साथ मेला देखने गया था जहाँ पीट -पीट कर हत्या कर दिया गया. इस मामले में झुनकिया बाबा मंदिर के महंत अंतर्यामी शरण जी महाराज ने बताया कि दोनों चोरी कर भागने के दौरान छत से कूद गया. इसके बाद मेला देखने आए लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट किया. फिलहाल इस घटना के बाद मृतक के गांव में आक्रोश का माहौल है.नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--
नालंदा : बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. ऑटो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में महिला, बच्चा समेत 3 व्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. यह हादसा छबीलापुर थाना क्षेत्र के साइडपर केके पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई.बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में महिला,पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना इतना भीषण था कि टेंपो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.मिली जानकारी के अनुसार टेंपो सवार सभी लोग राजगीर से मलमास मेला में कुंड स्नान कर अपने गांव कोचरा लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने के के पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप टेंपो में सीधी टक्कर मार दी. हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर लंबा जाम लग गया. घटना की सूचना मिलते ही छबीलापुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. छबीलापुर थानाध्यक्ष ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. मौत के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.नालंदासे राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--
नालंदा : जिले के नगरनौसा स्थित मध्य विद्यालय,कैला में विगत बुधवार को बच्चों को परोसे गए मध्याह्न भोजन खाने से कई बच्चों के बीमार होने की घटना की विधिवत जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में नगरनौस के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने नगरनौसा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. साथ ही,नालंदा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मध्य विद्यालय,कैला की प्रभारी प्रधानाध्यापिका से मध्याह्न भोजन करने वाले बच्चों के बीमार पड़ने के संबंध में तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है.इस बीच, नगरनौसा थाने ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है और स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका के साथ स्कूल के अन्य शिक्षकों व मिड डे मिल तैयार करने वाले रसोइया से पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि मध्याह्न भोजन खाकर बीमार होने वाले सभी बच्चों का प्राथमिक इलाज करने के बाद उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है. बीमार पड़ने वाले सभी बच्चे बिलकुल स्वस्थ हैं. उधर, नगरनौसा थाने की पुलिस ने स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका समेत संबंधित शिक्षकों और रसोइया का बयान दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि बुधवार को जैसे ही मध्याह्न भोजन करने वाले बच्चों ने अपनी तबियत खराब होने की शिकायत स्कूल के शिक्षकों से की थी, वैसे ही इसकी सूचना नगरनौसा थाने को उपलब्ध करा दी गई. समय पर डायल 102 पर फोन करके एम्बुलेंस को बुलाया गया और सभी बीमार बच्चों को नगरनौसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां समुचित इलाज मिलने के बाद सभी बच्चों को उनके घर भेज दिया गया.
नालंदा : बड़ी खबर बिहार के नालंदा से है जहां जिले के मध्य विद्यालय कैला में एमडीएम खाने से करीब 33 बच्चे बीमार हो गए. फिलहाल सभी बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरनौसा, चंडी और मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है.इलाज कराने आए बच्चों ने बताया कि बुधवार को एमडीएम में उन्हें चावल और चने की सब्जी मिली थी. खाने में एक प्रकार की दवाई भी मिली थी. लेकिन यह किस प्रकार की दवाई है, यह बच्चों ने नहीं बताया. खाना खाने के तुरंत बाद ही सभी बच्चों को पेट दर्द, सर दर्द एवं दस्त की शिकायत होने लगी. यह शिकायत अन्य बच्चों को भी होने लगा. आनन फानन में सभी बच्चों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. यह भोजन कुछ शिक्षकों ने भी खाया था जिससे कुछ शिक्षक की भी तबियत बिगड़ गई. वहीं इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गई है.बताया जाता है कि बच्चे को दिए जाने वाले एमडीएम का भोजन एकता शक्ति फाउंडेशन से मिलता है. फिलहाल यह फाउंडेशन के द्वारा एमडीएम का भोजन नगरनौसा और चंडी में सप्लाई करता है. वहीं नगरनौसा प्रमुख रंजू कुमारी ने बताया कि सभी बच्चे को एमडीएम का खाना खाने के बाद पेट दर्द, सर दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी. कुछ बच्चे का इलाज चंडी और कुछ का इलाज नगरनौसा में चल रहा है. इस लापरवाही में जो लोग शामिल हैं, उनके ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट--