Hindi News / नालंदा में मॉब लिचिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

BIG NEWS : नालंदा में मॉब लिचिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By:  |
big news big news

नालंदा : जिले के राजगीर में मॉब लिंचिंग में दो युवकों की हत्या मामले में पुलिस की टीम ने 3 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 15 जून की सुबह चोरी के आरोप में 2 युवकों की हत्या कर दी गई थी.

राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर तीनों को पकड़ा गया है. इसके पहले एक कथित साधु को गिरफ्तार किया गया था. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बता दें कि चोरी का आरोप लगाकर दो युवकों को पीट पीट कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस पर भी कई प्रकार के आरोप लगाए जा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए एम्बुलेंस कर्मी ने बताया कि जख़्मी हालात में गिरे युवक को उठाने गए थे. इसके बाबजूद पुलिस गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में मनीष कुमार 102 एम्बुलेंस ई एमटी है, संटू राम एम्बुलेंस के चालक और विवेक प्रसाद दुकानदार है.