हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बरही थाना क्षेत्र के बिलौतिया मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक एनोवा कार से768बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब की यह खेप बोकारो से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से जमशेदपुर निवासी दो आरोपियों संतोष तिवारी और सुनील डे को गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एनोवा कार को भी जब्त कर लिया गया है।
वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई शराब की खेप
जानकारी के अनुसार,बरही पुलिस बिलौतिया मोड़ के पास नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक एनोवा कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार से768बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप बोकारो से बिहार ले जाई जा रही थी।
जमशेदपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से कार में सवार जमशेदपुर निवासी संतोष तिवारी और सुनील डे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एनोवा कार जब्त,नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एनोवा कार को भी जब्त कर लिया है। अब पुलिस वाहन के मालिक और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप किसके लिए बिहार भेजी जा रही थी और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी
बरही में हुई इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हजारीबाग से पप्पू ठाकुर की रिपोर्ट

