चाईबासा में PLFI का सदस्य जोटो साण्डी पुर्ती गिरफ्तार, एरिया कमांडर भागने में सफल
चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से जहां बंदगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने पीएलएफआई के सदस्य जोटो साण्डी पुर्ति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एरिया कमांडर जंगल का लाभ उठाकर भाग गया. नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में था.बताया जा रहा है कि बंदगांव के थाना प्रभारी राहुल कुमार मुर्मू को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम- ईटीश्रीजन में पीएलएफआई के एरिया कमांडर राडूंग बोदरा उर्फ लम्बु अपने दस्ते के सदस्यों के साथ भ्रमणशील है एवं किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. इस आशय का सनहा दर्ज करते हुए वरीय पदाधिकारी को सूचित किया गया और उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक छापेमारी दल का गठन किया गया. इसके बाद बंदगाँव थाना अन्तर्गत ग्राम ईटीश्रीजन में छापेमारी की गयी. इसी क्रम में एक व्यक्ति जो मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहा था जिसे छापेमारी दल के द्वारा पकड़ लिया गया. लेकिन बाकी लोग अंधेरा एवं जंगल का लाभ उठाकर भाग गया.पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम जोटो साण्डी पुर्ती, बताया. पकड़ाये गये व्यक्ति के पास से एक देसी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस, एक पी0एल0एफ0आई0 चंदा रसीद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त किया गया. पकड़ाये व्यक्ति जोटो साण्डी पुर्ती के निशानदेही पर ग्राम जिकिलता स्थित लोआबेड़ा जंगल से झाड़ियों में छिपा कर रखा गया एक मोटरसाइकिल, पत्तों के नीचे छिपाकर रखा गया एक दो नाली बंदूक एवं एक जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जब्त किया गया।इस संबंध में जोटो साण्डी पुर्ती को गिरफ्तार कर बंदगाँव थाना कांड सं0- 32/23, दि0- 04.12.23, धारा- 379/384/385/414/120B भा0द0वि0, 25(1-A)/25(1-B)a/26 Arms Act. & 17 C.L.A Act. दर्ज कर न्यायिक हिरासत में दि0- 05.12.23 को भेजा गया है. इस संबंध में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-01.जोटो साण्डी पुर्ती,उम्र करीब21वर्ष,पे० स्व० मंगरा साण्डी पुर्ती,सा०- बाँगुरकेल,थाना- बंदगाँव,जिला-प० सिंहभुम चाईबासा जप्त सामानो का विवरणीः-1.एक देशी पिस्तौल2.एक दो नाली बंटक3.दो चक्र जिंदा गोली4.दो मोटरसाईकिल (R15एवंPulsar 220)आदर्शमारी दल के सदस्यः-01.थाना प्रभारी पु०अ०नि० राहुल कुमार मुर्मू02.पु० अ०नि० अमरजीत कुमार03.स0अ0नि0प्रभु उराँव04. बंदगांव थाना सैट- 55 के सशस्त्र बल
MADAN KISHORE JHA·