

सोमवार, 14 सितंबर 2026
Live
पटना: बिहार की जीविका दीदियों को रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ी जिम्मेदारी मिलने जा रही है। छपरा, सीवान, और गोपालगंज में यह पहल देखने को मिल रही है। गोपालगंज के उचकागांव प्रखंड स्थित साथी गांव में संचालित जीविका सिलाई सेंटर में अब आंगनबाड़ी बच्चों की पोशाक के बाद मध्य विद्यालयों के छात्रों की पोशाक भी तैयार की जाएगी।सिलाई सेंटर में करीब 65 जीविका दीदियां कर रही कामयश इंटरप्राइजेज के बैनर तले चल रहे इस सिलाई सेंटर में करीब 65 जीविका दीदियां प्रतिदिन काम कर रही हैं। सेंटर को जिले के सभी 14 प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूर्व-प्राथमिक शिक्षा प्राप्त कर रहे 2,23,082 बच्चों की पोशाक सिलने की जिम्मेदारी दी गई थी।जीविका दीदियांप्रतिदिन करीब एक हजार पोशाक कर रही तैयारअब तक 1,62,900 बच्चों की पोशाक के लिए कपड़ा सेंटर को उपलब्ध कराया जा चुका है। इनमें से 1,43,497 पोशाक तैयार कर संबंधित स्थानों पर उपलब्ध भी कराई जा चुकी हैं। यहां जीविका दीदियां प्रतिदिन करीब एक हजार पोशाक तैयार कर रही हैं।आंगनबाड़ी बच्चों की पोशाक सिलाई का काम पूरा होने के बाद इसी सेंटर से जिले के मध्य विद्यालयों के छात्रों की पोशाक तैयार करने का काम शुरू कराया जाएगा। इससे जीविका दीदियों को लगातार काम और आय का अवसर मिलेगा।दीदियों की सुविधाओं पर भीध्यानसिलाई सेंटर पर काम करने वाली दीदियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर शुद्ध पेयजल के लिए आरओ लगाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा हर महीने स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिन स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सेंटर की कर्मियों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी।सिलाई सेंटर का निरीक्षणबीडीओ मनोज कुमार पंडित,जीविका बीपीएम नेहा कुमारी और एरिया कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार ने सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दीदियों की समस्याएं भी सुनीं।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
सीवान:चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने हाल ही में हुए छात्र आंदोलन में प्रशासन और पुलिस बल की त्वरित और कड़ी कार्रवाई की खूब सराहना की है. पुलिस के एक्षन के कारण जिले में शांति व्यवस्था कायम है.बंद और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या मे असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ और पथराव किया था.जिसके बाद व्यापारी वर्ग भयभीत हो गया. ऐसे मामलों में अक्सर एक एक सप्ताह तक बाजार प्रभावित रहता है,लेकिन जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने त्वरित करवाई की जिससे सभी व्यवसायी सुरक्षित महसूस कर रहे है.बंद के दौरान हीएक अप्रिय घटना के दौरान,एक पुलिसकर्मी द्वारा हवाई फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी, जिससे आम जनता में आक्रोश और भय की स्थिति पैदा हो गई थी. सीवान के जिलाधिकारी (DM) विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक (SP) पूरण कुमार झा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी.DM ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई का कोई आदेश नहीं था और यह अनुचित था. SP ने भी स्पष्ट किया कि आरोपी जवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच जारी है.चैम्बर ऑफ कमर्स इस बात से संतुष्ट है कि प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए ना केवल दोषी पर कार्रवाई की,बल्कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए हैं. सिवान एक व्यापारिक केंद्र है, और यहां शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है. प्रशासन की इस सजगता से व्यापारियों एवं आम नागरिकों में विश्वास पैदा हुआ है.सीवान चैम्बर ऑफ कमर्स ने सीवान डीएम और एसपी का धन्यवाद किया है. कहा कि पुलिस बल ने संवेदनशील परिस्थिति में कुशलता और निष्पक्षता का परिचय देते हुए जिले में शांति बहाल की. हमें विश्वास है कि प्रशासन भविष्य में भी इसी प्रकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.
पटना/सिवानबिहार में छात्र आंदोलन और सीवान गोलीकांड को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीवान गोलीकांड में घायल छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनका हालचाल जाना।पटना के जयप्रभा मेदांता अस्पताल में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की मौजूदगी में राहुल गांधी से घायल छात्रों की बातचीत कराई गई। राहुल गांधी ने छात्रों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।वहीं,बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ पटना के बेऊर केंद्रीय कारा पहुंचे। दोनों नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की स्थिति और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाले छात्रों को जेल भेजना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि गिरफ्तारी और दबाव के जरिए युवाओं की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।जेल से मुलाकात के बाद विनोद जाखड़ अस्पताल पहुंचे और घायल छात्रों से मिले। इसके बाद वह सीवान पहुंचे, जहां गोलीकांड में घायल छात्रों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें समर्थन का भरोसा दिया।कांग्रेस ने साफ किया है कि वह छात्रों के मुद्दों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। बिहार में छात्र आंदोलन अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है।
सीवान: बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां कई वर्षों से फरार चल रहे और 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी करण यादव ने आखिरकार सीवान कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सीवान के कई चर्चित मामलों में नाम आने के बाद पहली बार करण यादव खुद अदालत पहुंचा और न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई.सरेंडर के बाद उसने दावा किया कि वह निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. अब सच क्या है,इसका फैसला अदालत करेगी. सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के हाकाम गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र करण यादव ने सीवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. करण यादव पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर फायरिंग,चंद्रज्योति सर्जिकल दुकान में लूटपाट और महादेवा नई बस्ती में पप्पू यादव की हत्या मामलों में आरोप है. सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया,सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और फिर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया.इस दौरान करण यादव ने मीडिया से कहा कि वह निर्दोष है,उसे साजिश के तहत फंसाया गया है और उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उसका कहना है कि अदालत से उसे न्याय मिलेगा.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान : बिहार के सीवानवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है. शहर में नीलकंठ लंग्स एंड हार्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया, जहां अब हृदय और छाती से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक इलाज उपलब्ध होगा.सीवान शहर में नीलकंठ लंस एंड हार्ट हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन कचनार के पूर्व प्रमुख जगनारायण सिंह और समाजसेवी रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम में पटना से आए प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मुकुल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. उद्घाटन के बाद अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया और उपस्थित अतिथियों ने अस्पताल की सुविधाओं की सराहना की. अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.अस्पताल के डॉक्टर राजन कुमार ने बताया कि यहां हृदय और छाती से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज के साथ-साथ कम से कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि सीवान और आसपास के लोगों को बड़े शहरों का रुख न करना पड़े. नीलकंठ लंस एंड हार्ट हॉस्पिटल के शुरू होने से सीवान और आसपास के लोगों को अब हृदय एवं छाती संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान: बड़ी खबरसीवान से है जहां पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले का बड़ा खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.7 जुलाई 2026 को महिला थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था. आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 28 जून 2026 को तीन नामजद युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. शिकायत मिलते ही महिला थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,महाराजगंज के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सानी बगाही निवासी कृष्णा चौधरी के पुत्र संदीप कुमार,अमित कुमार उर्फ राजा जी और टुनटुन कुमार के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार,गिरफ्तार आरोपियों में से दो के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. बरामद साक्ष्यों का तकनीकी परीक्षण कराया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है. फिलहाल,इस सनसनीखेज मामले में तीनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं. पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान: जिले में केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के दौरान नकल कराने के आरोप में जमकर हंगामा हुआ है. इस संबंध में एक अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्र के अंदर बायोमेट्रिक कर्मी पर उत्तर पर्ची बांटने का आरोप लगाया है. वहीं, शिकायत के बाद कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेने की कोशिश किए जाने के आरोप से मामला और गरमा गया.परीक्षा केंद्र पर नकल कराए जाने का आरोप परअफरा-तफरीसीवान के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पहली पाली की परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थी श्याम कुमार ने केंद्र के अंदर नकल कराए जाने का आरोप लगाया. अभ्यर्थी का दावा है कि बायोमेट्रिक कार्य में तैनात एक कर्मी कुछ परीक्षार्थियों को प्रश्नों के उत्तर लिखी पर्ची उपलब्ध करा रहे थे. इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक, मजिस्ट्रेट और केंद्राधीक्षक से की गई, लेकिन शिकायत दर्ज करने के बजाय उसे परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया गया.एसडीओ और एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्र पर की जांचआरोप की जानकारी मिलते ही अन्य अभ्यर्थी भी आक्रोशित हो गए और सीसीटीवी फुटेज की तत्काल जांच की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. सूचना पर पहुंचे सदर-1 एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पर भी अभ्यर्थियों ने शिकायतकर्ता को ही हिरासत में लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया. बाद में एसडीओ और एसडीपीओ ने परीक्षा केंद्र के अंदर जाकर जांच की, लेकिन जब वह बाहर निकले तो कशिश न्यूज संवाददाता ने जब उनसे बात करने कि कोशिश की तो वे कोई जबाब नहीं दिये. फिलहाल अभ्यर्थी पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं.
सीवान :बड़ी खबर सीवान से है जहां शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तारव्यक्ति कोर्ट ले जाने के दौरान फरार हो गया. लेकिन होमगार्ड जवान ने पीछा करते हुए दौरा कर कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई कर दी.बताया जा रहा है कि शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को जीबी नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा से गिरफ्तार किया था और पकड़ कर उसे होमगार्ड के जवान के हाथों कोर्ट भेजा जा रहा था. लेकिन इसी दौरान रास्ते में ही आरोपी ने होमगार्ड जवाने से हाथ छुड़ाकर वहां से भाग गया. इसके बाद होमगार्ड के जवान जो आरोपी को कोर्ट ले जा रहा था, वह उसे दौरा कर कुछ दूरी पर पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी, इसकी तस्वीर आप देख सकते हैं. देखिए किस तरह होमगार्ड के जवान ने उसे घुसे से उसकी पिटाई कर रहा है.
सीवान : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये लूटा है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने उसे गोली मारी है. घटना के बाद घायल सीएसपी संचालक अशोक को लोगों ने सीवान सदर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है.बताया जा रहा है कि सीवान में सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपए की लूट की गई है और इतना ही नहीं सीएसपी संचालक अशोक ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उन्हें तीन गोली मार दी. जिससे अशोक घायल हो गया. इसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. यह घटना सराय ओपी क्षेत्र के बभनौली की बताई जा रही है. इधर घटना के बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी है. लेकिन अभी तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. अपराधी पुलिस को बड़ी चुनौती दिया और एक बड़ी घटना को अंजाम भी अपराधियों द्वारा कर दिया गया है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को समृद्धि यात्रा के क्रम में सीवान जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री ने जायजा के क्रम में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में नवनिर्मित सुविधाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल सिवान के प्रांगण में सीवान जिले की 202 करोड़ रुपये की लागत से कुल 71 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.इनमें 157 करोड़ रूपये की 40 योजनाओं का शिलान्यास एवं 45 करोड़ रुपये की 31 योजनाओं का उ‌द्घाटन शामिल है. मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के प्रांगण में विभिन्न विभागों द्वारा सीवान जिले में संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री रोजगार योजना अंतर्गत 378504 लाभर्थियों को 378 करोड़ 50 लाख चालीस हजार रुपये का चेक दिया गया.डीपीएम जीविका सिवान ने बताया कि बैंक लिंकेज के माध्यम से 581 करोड़ रुपये एवं परियोजना राशि अंतर्गत 72 करोड़ रुपये कुल 1031 करोड़ पचास लाख चालीस हजार रुपये मात्र इस वित्तीय वर्ष में दिया गया है जिससे दीदियों को अजीविका संवर्धन में सहायता मिलेगी. निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को सांकेतिक चेक, स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री द्वारा तेल प्रसंस्करण इकाई हेतु सूर्यान्स एफ०पी०ओ० को 9 लाख 90 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई. साथ ही फार्म मशीनरी बैंक के लिए मुकेश कुमार, ग्राम कयलगढ़ बढ़ेरिया को 8 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त झोपड़ी मशरूम इकाई हेतु धर्मेंद्र राम को 89,750 रुपये की अनुदान राशि प्रदान की गई.कृषि सखियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा कि वे सभी प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु किसानों को निरंतर जागरूक कर रही हैं. सरकार द्वारा उन्हें 5 हजार रुपये प्रतिमाह की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है. इस प्रकार सीवान जिले के 11 प्रखंडों में कुल 23 कृषि सखियों को 5 हजार रूपये प्रतिमाह की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है, इसके लिए हम सभी मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजना सीवान आंदर पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य का आंदर ढाला के समीप स्थलीय निरीक्षण किया.निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस सड़क के निर्माण का काम लगभग 24 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और शेष निर्माणाधीन कार्य काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित पचरुखी बाईपास मोहम्म्दपुर मोड़ (एन0एच0-531) से छपिया-टेढ़ीघाट-गोपालपुर (एन0एच0-227) पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य,मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेला को बिहार राज्य मेला प्राधिकार के प्रबंधन अंतर्गत सम्मिलित करने हेतु स्वीकृति प्रदान करना,भण्टापोखर जीरादेई पथ वाया जामापुर बाजार तक चौड़ीकरण एवं मजूबतीकरण का कार्य,सीवान जिलान्तर्गत राज्य उच्च पथ संख्या- 89 (बबुनिया-सिसवन रोड) पर सीवान यार्ड,सीवान रेलवे स्टेशन से पचरुखी रेलवे स्टेशन के बीच अवस्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-91 (रेलवे कि0मी0 386/36-38) के बदले आर०ओ०बी० (सड़क उपरी पुल) के निर्माण कार्य योजना का क्रियान्वयन प्रगति पर है. अधिकरियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि रघुनाथपुर प्रखण्ड के नेवारी,गभिरार एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच उतर प्रदेश सरकार द्वारा घाघरा नदी पर निर्मित उच्चस्तरीय पुल के पहुंच पथ का निर्माण कार्य,दरौली प्रखंड के खरीद-दरौली घाट एवं उतर प्रदेश के बलिया जिला के बीच घाघरा नदी पर सेतु के निर्माण एवं बिहार की तरफ से पहुंच पथ का निर्माण कार्य,नौतन प्रखण्ड में मैरवा ग्रिड उपकेन्द्र एवं संबंधित वे का निर्माण,कला एवं संस्कृति विभाग के अंतर्गत प्रेक्षागृह के निर्माण कार्य सहित सीवान जिले की अन्य विकासात्मक एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तेज गति से जारी है. मुख्यमंत्री ने पंचमंदिरा पोखरा,सीवान में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत पार्क एवं पोखरा का कराए गए सौंदर्गीकरण का निरीक्षण किया. पंचमंदिरा पोखरा,सीवान में मुख्यमंत्री ने मत्स्य बीज संचयन का कार्यारंभ किया.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान : बिहार के सीवान में शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडे ने सीवान सदर 105 विधानसभा ही नहीं पूरे जिले भर के लोगों के लिए दही चूड़ा का भोज दिया. इस दौरान एनडीए के तमाम विधायक और नेतागण साथ ही समर्थक भोज में पहुंचे.वहीं प्रशासनिक महाकमे से बात कर लें तो डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए. इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और तमाम विधायक, वर्तमान विधायक एवं सांसद ने पतंग उड़ाते दिखाई दिए.कशिश न्यूज़ संवाददाता से बात करते हुए मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि इस बार बिहार में राजद का पतंग कट गया है. कांग्रेस का भी कटेगा. साथ ही बंगाल में टीएमसी का पतंग कट चुका है. अब जनता मालिक है. चुनाव में भी उनका सफाया हो जाएगा.
सीवान : बड़ी खबर बिहार केसीवान से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने सिसवन थाना में तैनात दारोगा कन्हैया सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि सिसवन थाना में तैनात एसआई कन्हैया सिंह सिसवन के ही जमीनी विवाद में केस से नाम हटाने के एवज में एक व्यक्ति से 40 हजार रुपए घूस मांगा था. इसके बाद भुक्तभोगी ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की जिसके बाद निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की है. सिसवन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित चाय दुकान से घुसघोर दारोगा की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने दारोगा को अपने साथ लेकर गई है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान:बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां अपराधियों ने 2 व्यक्तियों की गला रेत कर हत्या कर दी है. यह घटना जी.बी. नगर थानाक्षेत्र के सिसवा चंवर की है.घटना से इलाके में सनसनी है.बताया जा रहा है कि सीवान में अपराधियों ने 2 लोगों की गला रेत कर हत्या कर दी है. दोनों व्यक्तियों का शव सिसवा चंवर के पूल के नीचे से दो बोरों में भरा हुआ बरामद किया गया है. घटना से लोगों में दहशत का माहौल है. दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई है. घटना जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सिसवा चंवर की है. घटना से उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने दो बोरों में भरा दो लोगों का शव पुल के नीचे पानी में देखा. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही जी.बी. नगर थानाध्यक्ष मिहिर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच में जुट गई है. शव की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
सीवान : बड़ी खबर सीवान से है जहां जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में माघारी स्थित जय माता दी पेट्रोल पंप के पास खड़े कंटेनर से लगभग 3335 लीटर,विदेशी शराब बरामद की गई है. शराब की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि कंटेनर की कीमत करोड़ों में आंकी गई है. कंटेनर चालक को भी पुलिस ने पकड़ा है.बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने त्वरित छापेमारी की. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कंटेनर में भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई है. पुलिस ने हरियाणा के चरखी दादरी,निवासी कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि यह शराब भगवानपुर सहित आसपास के थाना क्षेत्रों में रात में सप्लाई की जानी थी.शराबबंदी लागू होने के बाद भगवानपुर पुलिस को पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने में सफलता मिली है. इलाके में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. पहले यहां दो बार जहरीली शराबकांड में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है,जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष व चौकीदार भी निलंबित हो चुके हैं. इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. एसपी विक्रम सिहांग ने इस बात की जानकारी दी है.
सीवान : डीएम डॉक्टर आदित्य प्रकाश शुक्रवार को शिक्षा की भूमिका में दिखे. दरअसल छात्रों द्वारा आयोजित साइंस एग्जीबिशन में डीएम सीधे स्कूल पहुंचे, जहां छात्र DM का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. स्कूल में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक खूबसूरत विभिन्न विषयों की प्रोजेक्ट बनाई गई थी.जिलाधिकारी ने स्कूल में विज्ञान मेला में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई प्रोजेक्ट को ध्यान से देखा. कोई सोलर प्लांट बनाया था, कोई ऑक्सीजन तैयार कर रहा था, कोई नल जल योजना के तहत सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल योजना को प्रदर्शित किया था, कोई शराबबंदी को लेकर जागरूक कर रहा था तो कोई लोन ऑर्डर को दिखा रहा था. सीवान डीएम ने छात्रों द्वारा बनाये गये इन खूबसूरत प्रोजेक्ट को एक-एक करके देखा. डीएम ने सभी बच्चों से उनके द्वारा बनाये गये प्रोजेक्ट के बारे में पूछा और संबंधित बच्चों को उसके बारे में जानकारी दी. इस 'मेगा प्रदर्शनी' को लेकर बच्चे कई दिन से तैयारी में जुटे हुए थे. इस कार्यक्रम में सीवान DM आदित्य प्रकाश ने शिरकत करते हुए बच्चों की हौसला अफजाई किया.
सीवान: बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां निगरानी की टीम नेहसनपुरा के राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा को15हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है.बताया जा रहा है कि पकड़े गये राजस्व कर्मचारी ने श्रेयस नामक व्यक्ति से परिमार्जन करने के लिए65हजार रुपए की मांग की थी. गिरफ्तार दिलीप कुमार सिन्हा हसनपुरा ब्लॉक के राजस्व कर्मचारी हैं. विजिलेंस डीएसपी श्याम बाबू की अगुवाई में 6 सदस्यों की टीम ने कार्रवाई की है.राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा हसनपुरा के गोपालपुर में अपना प्राइवेट ऑफिस भी चलाते हैं. राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार सिन्हा ने श्रेयस कुमार व्यक्ति से परिमार्जन करने के लिए65हजार रुपए की डिमांड की थी. इसके बाद15हजार रुपए में राजस्व कर्मचारी काम करने को तैयार हो गए थे. इसी बीच10नवंबर को पीड़ित ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज करा दी. इसके बाद25नवंबर को सत्यापन किया गया जिसमें मामला सही पाया गया. मामला सही पाए जाने के बाद27नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर दी गई. इसके बाद निगरानी की टीम राजस्व कर्मचारी के प्राइवेट ऑफिस में पहुंची और राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल निगरानी की टीम गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को अपने साथ लेकर जाने की तैयारी में लगी हुई है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--
सीवान: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 243 सीटों पर दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. अब तक मिले रुझानों में एनडीए आगे चल रही है.सीवान सदर से भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय 6088 वोट से आगे चल रहे हैं.जिरादेई से जदयू प्रत्याशी भीष्म प्रताप सिंह383वोट से आगे चल रहे हैं.दरौली लोजपा के विष्णु देव पासवान3344वोट से आगे हैं.वहीं रघुनाथपुर से राजद के ओसामा सहाब1376वोट से आगे चल रहे हैं.जदयू के विकास कुमार सिंह उर्फ जीसू सिंह पीछे चल रहे हैं.दारौंदा से माले प्रत्याशी अमरनाथ यादव904वोट से आगे चल रहे हैं.भाजपा के करनजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह पीछे चल रहे हैं.बड़हरिया से जदयू के इंद्रदेव पटेल2041वोट से आगे हैं.राजद के अरुण गुप्ता पीछे चल रहे हैं. गोरेयाकोठी भाजपा के देवेशकांत सिंह3030वोट से आगे हैं.महाराजगंज से जदयू के हेमनारायण साह 965 वोट से आगे हैं.
सीवान : बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां पत्नी के साथ नहीं रहने के गम में एक शख्स ने अपनी बेटी की गोली मार हत्या कर दी है. बेटी की हत्या कर आरोपी पिता ने खुद को गोली मारने का प्रयास किया और असफल होने पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है. इस दौरान आरोपी पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बताया जा रहा है कि जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा गांव में पत्नी के साथ नहीं रहने को लेकर आरोपी पिता मानसिक तनाव में था और आज ही बेटी को दिल्ली से सीवान लेकर आया था. वहीं घर लाकर बेटी की गोली मार हत्या कर दी. इसके बाद उसने अपने को गोली मारने की कोशिश की. इसके बाद आरोपी ट्रेन के आगे छलांग लगा कर खुदकुशी की कोशिश की. घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी है. आरोपी पिता अखिलेश कुमार ठेपहा गांव का रहने वाला है. लोगों का कहना है कि आरोपी पिता मानसिक रूप से तनाव में था. आरोपी अखिलेश कुमार की पत्नी उसके साथ नहीं रहती है और दो बेटी एवं एक बेटा है जो कि दिल्ली अपने फुआ के पास रहती थी. आज ही सुबह में दिल्ली से लेकर बेटी को आया था. इसके बाद बेटी के सिर में गोली मार दिया और अपने को भी गोली मारने का प्रयास किया. लेकिन गोली मिस फायर कर गया. इसके बाद ट्रेन से कटने के लिए गया. ट्रेन के बीचों बीच आ गया,लेकिन वह बाल बाल बच गया. घायल अवस्था में उसे सीवान सदर अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके वारदात से दो गोली भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.
सीवान : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चुनावी रैली को लेकर सीवान पहुंचे. पुलिस लाइन हेलीपैड से सीवान सदर विधानसभा स्थित गांधी मैदान में पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जोरदार स्वागत किया. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय सहित आठों विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की लोगों से अपील की.लोगों को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां पहुंचकर यह विश्वास और मजबूत हो गया कि सीवान की जनता माफिया और भ्रष्टाचार को कभी वापस नहीं आने देगी. योगी ने रघुनाथपुर की बीते दिनों हुई सभा का जिक्र करते हुए कहा कि “वहां भी खानदानी माफिया कब्जा करना चाहते थे, लेकिन वहां की जनता ने यह भरोसा दिला दिया कि रघुनाथपुर में माफिया राज अब वापस नहीं आ पाएगा.” उन्होंने कहा कि यूपी में बुलडोज़र ने माफियाओं को “जहन्नुम” का रास्ता दिखा दिया और बताया कि अपराधियों की संपत्तियां जब्त कर गरीबों के लिए घर बनवाए जा रहे हैं. 20 वर्षों में बिहार ने अपनी पहचान मजबूत की है. ये लड़ाई केवल सत्ता की नहीं, बल्कि अस्मिता और विकास की लड़ाई है. कांग्रेस और राजद के शासनकाल में बिहार को अपराध और अपहरण की पहचान मिली. नौकरी के बदले जमीन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में युवाओं को नौकरी तो नहीं मिलेगा उसके बदले भले नौकरी के नाम पर भूमि पर कब्जा कर लिया जाएगा. उत्तर प्रदेश में अब दंगा नहीं, सब चंगा है. “दंगाइयों को पहले ही चेतावनी दे दी जाती है—दंगा करोगे तो खुद तो जहन्नुम में जाओगे, भीख भी नहीं मिलेगी. सिवान की जनता बारिश में भी जिस तरह डटी रही है, उससे साफ है कि जिले की सभी आठ विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत तय है. उन्होंने कहा कि बिहार विकसित होगा तो भारत विकसित होगा और इसके लिए भाजपा-एनडीए की सरकार जरूरी है.सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--