रांची:पुंदाग स्थित तेंगरू मैदान में इस साल धूमधाम से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पुंदाग रावण दहन समिति ने नई कमेटी के गठन के साथ ही इसका ऐलान कर दिया है. तेंगरू मैदान समिति, पुंदाग की कोर कमेटी द्वारा पूरे पुंदाग के प्रमुख अधिकारियों, सभी जातियों के अभिभावकों और प्रबुद्ध प्रतिनिधियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण की. इस बैठक में सर्वसम्मति से रावण दहन समिति का गठन किया गया. निर्मल मुंडा रावण दहन कार्यक्रम के अध्यक्ष चुने गए.बैठक में झारखंड प्रदेश तेली समाज के रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप और तेंगरू मैदान कोर कमेटी के अध्यक्ष शिव पूजन साहू की गरिमामयी मौजूदगी रही. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्मल मुंडा रावण दहन समिति के नये अध्यक्ष चुने गये. इसके साथ ही कमेटी को मजबूती देने के लिए दो कार्यकारी अध्यक्षों का भी चुनाव किया गया,जिसमें सागर साहु और अरुण महतो को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.
समिति ने बताया कि जल्द ही पूरी कमेटी का विस्तार कर अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी. तेली समाज रांची जिला अध्यक्ष ने रावण दहन अध्यक्ष निर्मल मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण महतो और सागर साहु को उज्जवल कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं.
वहीं, तेंगरू मैदान कोर कमेटी के अध्यक्ष ने पुंदाग के सभी ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है. 20 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) को होगा भव्य आयोजन. पुंदाग रावण दहन समिति ने ऐलान किया है कि इस वर्ष 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम पूरे जोश और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा. कोर कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों से इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने और इसे धूमधाम से मनाने की अपील की है.

