
सीएम नीतीश ने प्रदेशवासियों को दी शब-ए-बारात की बधाई, प्रेम-सद्भाव से पर्व मनाने की अपील
Desk: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शब-ए-बारात के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाए दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि शब-ए-बराता का त्योहार पवित्र है। इस अवसर पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। शब-ए-बारात की रात मांगी गयी दुआए खुदा कबूल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुबारक रात पर हम सब खुदा से दुआ करें कि हम सबके बीच प्रेम, सद्भाव बढ़े और हम सभी के सम्मिलित प्रयास से बिहार निरंतर प्रगति की ऊंचाई पर बढ़ता रहे।
