
महाबोधी मंदिर में तैनात हवलदार.. खुद के हथियार से हुई फायरिंग में हुआ घायल
गया :बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा मे लगे बीएमपी के एक हवलदार को गोली लग गयी,,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल हवलदार को गया के एएनएमसएच में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रामनारायण नट बीएमपी के महिला बटालियन के स्वाभिमान कंपनी का हवलदार है।वह बक्सर जिला का निवासी है। करवाइन हथियार को साफ करने के दौरान गोली चल गयी। और वह उसके पैर में जा लगी । बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि घायल हवलदार खतरे से बाहर है और बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।गौरतलब है कि बोधगया के विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर की सुरक्षा में बीएमपी कंपनी को लगाया गया है।कंपनी में पुरूष के साथ ही महिला बटालियन भी तैनात हैं।यह हवलदार महिला बटालियन से समबद्ध है। आंतकी हमले के बाद मंदिर में बीएमपी की हुई है तैनाती दरअसल ज्ञानस्थली के रूप में विश्व मे प्रसिद्ध बोधगया के महाबोधी मंदिर में बर्ष 2013 में आंतकी घटनायें हुई थे जिसमें एक के बाद कई सीरियल धमाके हुए थे।इसमें चार भंते घायल हो गये थे।इस धमाके के बाद बोधगया मंदिर के सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफक को देने की बात हो रही थी,पर बाद में बिहार की नीतीश सरकार ने बीएमपी कंपनी को महाबोधी मंदिर के सुरक्षा की जिम्मेदारी दी है।बीएमपी के जवान मंदिर की सुरक्षा के साथ ही यहां आने वाले तीर्थयात्री एवं पर्यटक की समुचित जांच पड़ताल करते हैं।यहां तैनात जवान आधुनिक हथियार से लैश रहतें हैं और समय समय पर पने हथियार की साफ-सफाई करते रहतें हैं।इसी सफाई के दौरान हवलादर के करबाइन से गोली चल गयी और वह उसके पैर में जा लगी। बोधगया से राजेश कुमार की रिपोर्ट
