

सोमवार, 14 सितंबर 2026
Live
भागलपुर: जिले के नवगछिया अनुमंडल के रंगरा प्रखंड का मदरौनी पंचायत पिछले 15 दिनों से बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है. कोसी और गंगा के बढ़ते जलस्तर ने यहां के लोगों की जिंदगी बेहाल हो गई है. ना खाने को खाना नसीब हो पा रहा,ना पीने का पानी मिल रहा.बाढ़ ने कहर बरपाया है.1500 घरों में पानी घुस गया है,छतों पर जिंदगी काटने को मजबूर है. स्थानीय लोगों के मुताबिक कोसी का जलस्तर बढ़ने से मदरौनी में 1500 से ज्यादा घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है.जिससे 700 से ज्यादा परिवार सीधे प्रभावित हैं. हजारों एकड़ में लगी धान की फसल पूरी तरह डूब गई है. घरों में 4 से 5 फीट तक पानी भर जाने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए छतों पर और रेलवे ट्रैक के किनारे ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए हैं. आवागमन का एकमात्र साधन नाव बची है जिससे बाजार अस्पताल और स्कूल तक जाना लगभग बंद हो गया है.हर साल मदरौनीडूबता है.11 साल से अब तक बांध नहीं बना है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह कोई नई बात नहीं है. 11 साल पहले यहां का रिंग बांध टूट गया था,जिसकी स्थायी मरम्मत आज तक नहीं हुई है. इसी एक बांध के कारण मदरौनी सहोदा बनिया और साधुआ चापर पंचायत के दो लाख से ज्यादा लोग हर साल बाढ़ में फंस जाते हैं. बीते दिनों इस्माईलपुर राघोपुर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और ब्रह्मोत्तर सहित कई तटबंधों पर दबाव बढ़ने से 200 घरों में और पानी घुस गया है.
रांची:पुंदाग स्थित तेंगरू मैदान में इस साल धूमधाम से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. पुंदाग रावण दहन समिति ने नई कमेटी के गठन के साथ ही इसका ऐलान कर दिया है. तेंगरू मैदान समिति, पुंदाग की कोर कमेटी द्वारा पूरे पुंदाग के प्रमुख अधिकारियों, सभी जातियों के अभिभावकों और प्रबुद्ध प्रतिनिधियों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण की. इस बैठक में सर्वसम्मति से रावण दहन समिति का गठन किया गया. निर्मल मुंडा रावण दहन कार्यक्रम के अध्यक्ष चुने गए.बैठक में झारखंड प्रदेश तेली समाज के रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कुमार कश्यप और तेंगरू मैदान कोर कमेटी के अध्यक्ष शिव पूजन साहू की गरिमामयी मौजूदगी रही. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्मल मुंडा रावण दहन समिति के नये अध्यक्ष चुने गये. इसके साथ ही कमेटी को मजबूती देने के लिए दो कार्यकारी अध्यक्षों का भी चुनाव किया गया,जिसमें सागर साहु और अरुण महतो को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.समिति ने बताया कि जल्द ही पूरी कमेटी का विस्तार कर अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी. तेली समाज रांची जिला अध्यक्ष ने रावण दहन अध्यक्ष निर्मल मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण महतो और सागर साहु को उज्जवल कार्यकाल के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दीं.वहीं, तेंगरू मैदान कोर कमेटी के अध्यक्ष ने पुंदाग के सभी ग्रामवासियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है. 20 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) को होगा भव्य आयोजन. पुंदाग रावण दहन समिति ने ऐलान किया है कि इस वर्ष 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को विजयादशमी के पावन अवसर पर रावण दहन का कार्यक्रम पूरे जोश और भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा. कोर कमेटी ने सभी क्षेत्रवासियों से इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने और इसे धूमधाम से मनाने की अपील की है.
अररिया:जिले के नरपतगंज के वार्ड संख्या-1 स्थित धरहरा गांव में मैन कैनाल नहर के बगल में मिट्टी के ढेर पर बच्चों के खेलने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. अचानक मिट्टी का ढेर ढहने से 4 बच्चे मिट्टी के अंदर दब गए. हल्ला सुनने के बाद आस-पास के ग्रामीण इकट्ठा होकर बच्चों को निकाला.लोगों ने एक बच्चे को निकाला जिसने बताया कि 3 और बच्चे नीचे दबे हैं. बच्चों को आनन फानन में नरपतगंज अस्पताल लाया गया.जिसमें चिकित्सकों ने दो बच्चों की मौत की पुष्टि की है.जानकारी के अनुसार मिट्टी ढहने से 4 बच्चे दब गए. जिसमें 08 वर्षीय साजन कुमार एवं 06 वर्षीय आयांश कुमार की मौत हो गई. एक बच्चे को कुछ नहीं हुआ था. उसी ने जानकारी देते हुए बताया कि कि 3 बच्चे मिट्टी के नीचे दबे हैं. वहीं,तीसरे बच्चे का PHC में इलाज के बाद सामान्य हालत है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया.बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजन दोनों मासूम के शव को नरपतगंज फारबिसगंज फोरलेन हाईवे पर नरपतगंज बाजार के पास रखकर प्रदर्शन किया.सूचना पर विधायक देवयंती यादव,नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बड़ी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझकर जाम हटवाया. आक्रोशित लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि मेन कनाल नहर सफाई के दौरान नहर से निकाली गई मिट्टी का ट्रैक्टर द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है. अवैध खनन के कारण यह घटना घटी है. गुस्साए लोगों ने कार्रवाई की मांग की है.
पटना: आज देशभर में सुहागिन महिलाएं हरितालिका तीज मना रही है. इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीज की शुभकामनाएं दी है. हरितालिका तीज पर बिहारवासियों को विशेषकर माताओं एवं बहनों को बधाई दी है. सीएम ने कहा कि तीज भारतीय संस्कृति और आस्था का पर्व है. सुहागिन अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं और सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करती है.मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों के जीवन में सुख-शांति की कामना की है. राज्य में समृद्धि और सौहार्द्र की कामना की है. बिहार के निरंतर प्रगति की भी कामना की है. सीएम ने सभी से श्रद्धा, प्रेम और उल्लास से पर्व मनाने की अपील की है.इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना के साथ व्रत एवं पूजा-अर्चना करती हैं.
पटना: जिले के सिगोड़ी थाना परिसर में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पूछताछ के लिए लाए गए करीब 30 से 35 वर्षीय युवक का शव आगंतुक कक्ष में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। तत्काल वरीय अधिकारियों को मामले की सूचना दी गई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक को किसी मामले में पूछताछ के लिए सिगोड़ी थाने लाया गया था। बताया जा रहा है कि युवक जहानाबाद का रहने वाला था। पुलिस ने उसे बाइक से कहीं जाते समय पकड़ा था। सूत्रों के अनुसार, रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद के मामले में उससे पूछताछ की जा रही थी।इसी दौरान युवक का शव थाना परिसर के आगंतुक कक्ष में फंदे से लटका मिला। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे थाना परिसर का निरीक्षण किया।एसएसपी, सिटी एसपी पश्चिमी, पालीगंज एसडीपीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। युवक को किस मामले में थाने लाया गया था और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है।घटना के बाद थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पूछताछ के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया को लेकर भी अधिकारियों ने जानकारी ली है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले में सार्वजनिक रूप से विस्तृत जानकारी देने से बच रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी।
रांची:राजधानीके सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मेसी में अचानक आग लग गई. आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि दुकान में पानी के रिसाव के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ,जिसके बाद आग लग गई. हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया. किसी तहर की कोई हताहत नहीं हुई है. घटना के बाद सैनिक मार्केट के मेंटेनेंस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.रांची के सैनिक मार्केट में आजाद फार्मा दुकान में अचानक आग लगने के बाद आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक दुकान के आस-पास पानी का रिसाव हो रहा था. इसी पानी के कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है,जिसके बाद दुकान में आग लगी. राहत की बात ये है कि बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना के बाद सैनिक मार्केट के मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. आखिर मार्केट में पानी का रिसाव क्यों हुआ और बिजली की वायरिंग के आस-पास सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं किए गए-ये सवाल अब सामने आ रहे हैं.इस घटना ने सैनिक मार्केट की मेंटेनेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. जरूरत है कि मार्केट प्रबंधन पानी के रिसाव और बिजली व्यवस्था की जांच कराए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके.
धनबाद:जिले में देश की जानी-मानी होम अप्लायंसेज कंपनी यूनाइटेड एकता इंजीनियरिंग उद्योग एवं जुंटो होम प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्री गणेश एंटरप्राइजेज (SGE) के जाने-माने डिस्ट्रीब्यूटर अंकित सिंह सहित बड़ी संख्या में डीलर एवं विक्रेता बंधुओं ने हिस्सा लिया.मौके पर कंपनी के ईस्ट इंडिया हेड श्री विकास झा ने कहा कि कंपनी के होम अप्लायंसेज उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद हैं, जिन्हें ग्राहकों को बेहतर एवं आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध कराया जा रहा है.उन्होंने बताया कि कंपनी अपने उपभोक्ताओं को पांच वर्ष की गारंटी एवं वारंटी प्रदान करती है और उसका बकायदा निर्वाह भी करती है.उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और भरोसेमंद सेवा कंपनी की प्रमुख विशेषताएं हैं,जो इसे अन्य कंपनियों से अलग और बेहतर बनाती हैं.कंपनी के ASM दीपक लाल वर्मा ने भी डीलरों को कंपनी की आगामी योजनाओं एवं बिक्री रणनीति की जानकारी दी. आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए डीलरों के लिए विशेष आकर्षक स्कीम एवं गिफ्ट की भी घोषणा की गई.इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने डीलरों के साथ उत्पादों की गुणवत्ता, बिक्री बढ़ाने की रणनीति एवं आगामी व्यावसायिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की.कार्यक्रम में गणेश एंटरप्राइजेज (SGE) के डिस्ट्रीब्यूटर अंकित सिंह,ईस्ट इंडिया हेड श्री विकास झा एवं ASM श्री दीपक लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में डीलर एवं विक्रेता मौजूद रहे. डीलर मीट को लेकर सभी में काफी उत्साह देखने को मिला.
रांची: ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए कमर कस ली है. त्योहारों के मौसम में सबसे अधिक परेशानी जाम के कारण ही होती है. ऐसे में इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन प्लान बनाया है, जिस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है. इसके तहत लेफ्ट फ्री में अगर कोई वाहन एक मिनट भी खड़ा मिला, तो मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस उसकी तस्वीर खींचकर उसका चालान काट देगी. सामान्य तौर पर यह चालान 650 रुपये से 10000 रुपये तक का हो सकता है.12 से अधिक स्थानों पर है लेफ्ट फ्रीलोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए राजधानी के कई चौक पर लेफ्ट फ्री किया गया है. राजधानी में करमटोली चौक, जेल चौक, SSP आवास चौक, हॉट लिप्स चौक, सहजानंद चौक, अरगोड़ा चौक, सुजाता चौक, सर्जना चौक, सिरमटोली चौक (मुंडा चौक), कांटाटोली चौक, लालपुर चौक पर लेफ्ट फ्री किया गया है, ताकि रेड सिग्नल के समय बाएं जाने वाले वाहनों को रूकना न पड़े. लेकिन वाहन चालकों में सिविक सेंस नहीं होना या बिना मतलब का फोकाल दिखाना इसका मुख्य कारण है.चौक के सामने भी वाहन खड़े मिले, तो कटेगा चालानचौक-चौराहों पर अनावश्यक रूप से ऑटो और टोटो खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी. इतना ही नहीं, किसी चौक के सामने सामान्य लोगों के दोपहिया या चारपहिया वाहन खड़े मिले, तो उनके खिलाफ भी चालान की कार्रवाई होगी. ट्रैफिक पुलिस ऐसे वाहनों की तस्वीर खींचकर चालान के लिए अपलोड करेगी और उनका चालान काट दिया जाएगा. चालान की जानकारी SMS के जरिए वाहन चालक के मोबाइल फोन पर भेजी जाएगी.इन वाहनों पर भी होगी कार्रवाईट्रैफिक पुलिस ब्लैक शीशा, फैंसी नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और रैश ड्राइविंग करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई करेगी. साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने, निर्धारित सीट से अधिक यात्रियों को बैठाने तथा नाबालिगों के वाहन चलाने के मामलों में भी कार्रवाई की जायेगी. ऑटो और टोटो चालकों के यूनिफॉर्म नहीं पहनने पर भी कार्रवाई होगी.टेप लगे नंबर प्लेट वाले वाहन पर विशेष नजरचालान से बचने के लिए वाहनों की नंबर प्लेट पर टेप लगाकर या गलत तरीके से नंबर लिखने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा. ऐसे वाहनों पर MV ACT के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.स्कूल खुलने-बंद होने के समय रहेगी विशेष निगरानीसभी ट्रैफिक थाना प्रभारी स्कूल शुरू और छुट्टी होने के समय अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर यातायात व्यवस्था संभालेंगे. चौक-चौराहों पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जायेगी.क्या कहते हैं ट्रैफिक SPट्रैफिक SP राकेश सिंह ने बताया कि लेफ्ट फ्री में वाहन खड़ी करने पर सामान्य रूप से नो पार्किंग का नॉर्मल फाइन 650 रुपये लगता है. यदि लेफ्ट फ्री में वाहन खड़ी करने पर कोई एंबुलेंस या इमरजेंसी वाहन रूकते हैं, तो ऐसी स्थिति में 10,000 रुपये फाइन का प्रावधान है.
रांची: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) के जवानों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य कर दिया गया है. हजारीबाग के जिला समादेष्टा कार्यालय द्वारा होमगार्ड जवानों के ड्रेस कोड और टर्न-आउट को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना और दिशा-निर्देश जारी किया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के दौरान और कार्यालय आने-जाने के समय सभी गृह रक्षकों को निर्धारित पूर्ण वर्दी पहनना अनिवार्य होगा.जानिए क्या है मामला?जारी पत्र के अनुसार, यह देखा जा रहा था कि जिला इकाई के गृह रक्षकों द्वारा वर्दी धारण करने एवं साज-सज्जा (टर्न-आउट) में एकरूपता नहीं थी. अलग-अलग जवानों के पहनावे में भिन्नता पाई जा रही थी, जिससे बल के अनुशासन और प्रभावशाली छवि पर असर पड़ रहा था.नियमावली 2014 के तहत निर्देशगृह रक्षकों के पहनावे और टर्न-आउट को अनुशासित एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ‘झारखंड गृह रक्षक नियमावली 2014’ की कंडिका 12 का हवाला देते हुए यह आदेश जारी किया गया है. इसके तहत सभी जवानों को एक समान वर्दी एवं साज-सज्जा धारण करने का कड़ा निर्देश दिया गया है.आदेश का अनुपालन नहीं करने पर होगीअनुशासनात्मक कार्रवाईविभाग के अधीनस्थ बल के सभी गृह रक्षक अपने कर्तव्य के दौरान और कार्यालय आने-जाने के क्रम में अनिवार्य रूप से पूर्ण वर्दी धारण करेंगे. यदि कोई गृह रक्षक इस आदेश का अनुपालन नहीं करता है या लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि इस निर्देश का अक्षरशः पालन किया जाना अनिवार्य है.
आरा:भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के लगभग तीन महीने बाद भोजपुर जिले के डीएम और एसपी अचानक बिलौटी पहुंच गए.दोनों अधिकारियों ने भारत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की और एनकाउंटर मामले को लेकर बातचीत की. मुलाकात के दौरान अधिकारियों ने परिवार से घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली. परिवार की ओर से मामले को लेकर अपनी बातें और चिंताएं अधिकारियों के सामने रखी गईं. दोनों अधिकारी अचानक वहां पहुंचे थे.भरत तिवारी से जुड़े एनकाउंटर मामले की जांच फिलहाल न्यायिक आयोग द्वारा की जा रही है. न्यायिक जांच के तहत घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है.डीएम और एसपी के भरत तिवारी के घर पहुंचने के मामले को संवेदनशीलता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अधिकारियों ने परिवार से बातचीत कर मामले से संबंधित जानकारी हासिल की.बताया जा रहा है कि एनकाउंटर मामले को लेकर अलग-अलग स्तर पर जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. न्यायिक आयोग की जांच में घटना से जुड़े तथ्यों की समीक्षा की जा रही है.फिलहाल डीएम-एसपी की परिजनों से मुलाकात के बाद मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है. न्यायिक आयोग की जांच पूरी होने के बाद ही एनकाउंटर से जुड़े तमाम पहलुओं पर स्थिति और स्पष्ट होगी. प्रशासन की ओर से मामले में निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया जारी रहने की बात सामने आई है.
पटना:जिले के बापू सभागार में राज्य के 211 नवसृजित डिग्री महाविद्यालयों में नियुक्त 2,451 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस पहल को बिहार में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान राज्य में नए डिग्री महाविद्यालयों के संचालन और उनमें शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया। 211 नवसृजित डिग्री कॉलेजों में एक साथ सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।बताया गया कि बिहार एक दिन में 211 डिग्री कॉलेज शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। सरकार का जोर इन महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने पर है।उन्मुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों को उनके दायित्वों, शिक्षण व्यवस्था और उच्च शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य नए शिक्षकों को संस्थागत व्यवस्था से परिचित कराते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तैयार करना है।सरकार की ओर से कहा गया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार बिहार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नए डिग्री कॉलेजों के माध्यम से अधिक विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।नई शैक्षणिक संस्थाओं और शिक्षकों की नियुक्ति से राज्य के विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है। सरकार ने इसे बिहार की नई पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण से जोड़ते हुए विकसित और समृद्ध बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।बिहार से वरिष्ठ संवाददाता संजय कुमार की रिपोर्ट
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि कुमार ने पात्र भारतीय नागरिकों,खासकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से समय रहते फॉर्म-6 और घोषणा पत्र जमा करने की अपील की है.युवाओं से फॉर्म-6 और घोषणा पत्र जमा करने की अपीलमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे ECINET या संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म-6 भर सकते हैं. उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिक भी 15 सितंबर तक फॉर्म-6 जमा कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें.फॉर्म-6 जमा नहीं करने परमतदाता सूची में नाम नहीं होगा शामिलउन्होंने बताया कि SIR के तहत तैयार मतदाता सूची को स्थायी दस्तावेज के रूप में संधारित किया जाता है. समय पर फॉर्म-6 जमा नहीं करने पर वर्तमान SIR मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो सकेगा. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस सूची और पूर्व के SIR दस्तावेजों की मैपिंग का लाभ मतदाताओं और उनके बच्चों को मिल सकता है.75 मतदान केंद्रों पर एक भी फॉर्म-6 नहीं13 सितंबर 2026 तक प्राप्त आवेदनों की मतदान केंद्रवार समीक्षा में सामने आया कि झारखंड के कुल 31,892 मतदान केंद्रों में से 75 केंद्रों पर अभी तक एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है. वहीं, 5,591 मतदान केंद्रों पर केवल 1 से 5 आवेदन मिले हैं.इसके अलावा 8,618 केंद्रों पर 6 से 10, 11,329 केंद्रों पर 11 से 20, 4,076 केंद्रों पर 21 से 30 और 2,203 मतदान केंद्रों पर 30 से अधिक फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं.रांची में सबसे ज्यादा शून्य आवेदन वाले केंद्रशून्य फॉर्म-6 वाले मतदान केंद्रों में रांची जिले के 62 केंद्र शामिल हैं. विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों में कांके (अ.जा.) सबसे आगे है, जहां 52 मतदान केंद्रों पर अभी तक एक भी फॉर्म-6 प्राप्त नहीं हुआ है.वहीं,1 से 5 फॉर्म-6 वाले मतदान केंद्रों में रांची के 904, हजारीबाग के 628, गिरिडीह के 515, देवघर के 455 और चतरा के 369 केंद्र शामिल हैं.राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपीलमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने BLA-2 को सक्रिय करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि BLA-2 अपने क्षेत्र के पात्र युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें और ECINET या बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के निर्माण में राजनीतिक दल महत्वपूर्ण हितधारक हैं, इसलिए उनसे सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।
रांची : संत जेवियर्स कॉलेज, राँची में हिन्दी विभाग और हिन्दी साहित्य परिषद के तत्वावधान में IQAC के सहयोग से हिन्दी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. हिन्दी और हम इसका विषय था.इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने कहा कि भाषा न केवल संवाद का माध्यम है बल्कि भाषा के बदौलत ही ज्ञान की अभिव्यक्ति होती है. इसके साथ-साथ प्राचार्य ने कहा कि भाषा केवल वार्तालाप एवं अभिव्यक्ति से ही समृद्ध नहीं हो सकती बल्कि उसमें शोध की वृहद संभावनाएं तलाशनी होगी. इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार भाटिया ने विषय प्रवेश कराते हुए हिन्दी की यात्रा पर विहंगम दृष्टि डाली.कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी राँची के कार्यक्रम अधिशाषी डॉ. पंकज मित्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि हिन्दी और हम विषय बड़ा व्यापक है. हम में लोकतंत्र की शक्ति छिपी हुई है. इसीलिए संविधान के प्रस्तावना में हम शब्द का प्रयोग किया गया है. उन्होंने आगे कहा कि आग और पहिए के आविष्कार के बाद भाषा का आविष्कार मनुष्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. वर्तमान समय में भाषा न केवल अभिव्यक्ति का माध्यम है बल्कि एक महत्वपूर्ण औजार भी है. उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता के समय हिन्दी ने ही भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था. अंग्रेजों ने भले ही हिन्दी को नीचा दिखाने की कोशिश की किंतु देश के बड़े नेता महात्मा गांधी,जवाहरलाल नेहरू,सरदार वल्लभभाई पटेल,एवं सुभाष चंद्र बोस ने हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने की वकालत की थी. मौके पर मुख्य अतिथि आकाशवाणी राँची के वरिष्ठ उद्घोषक कुमार बृजेंद्र ने कहा कि जंगे आज़ादी एवं भारत के निर्माण में हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. साथ-साथ उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दी की संभावनाओं पर बात की. उन्होंने बड़ी बात यह कही कि हिन्दी में विभिन्न भाषाओं के शब्दों को समाहित करने की अपार समता है.हिन्दी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर उप-प्राचार्य डॉ. फादर अजय अरुण मिंज एसजे, इंटरमीडिएट प्राचार्य फादर अजय तिर्की, बीएड विभागाध्यक्ष फादर फ्लोरेंस पूर्ति, बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर, डॉ. मेल्टिना टोप्पो एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक एवं प्राध्यापिकाओं तथा बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही.
रांची: झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन2030में होनेवाले कॉमन वेल्थ गेम को लेकर कमर कस चुका है. शनिवार को रांची स्थित झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड बोलिंग एसोसिएशन के सचिव मधुकांत पाठक ने बताया कि2030के कॉमन वेल्थ गेम के इस खेल में झारखंड की भागीदारी अधिक से अधिक हो,इसके लिए संघ ने पांच वर्षों की कार्य योजना तैयार की है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के साथ मिलकर जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की शुरुआत की जाएगी.खिलाड़ियों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चयन तथा आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए उनको विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है. वर्ल्ड टॉप थ्री रहे और वर्तमान में वर्ल्ड के टॉप टेन खिलाड़ी दिनेश कुमार उन्हें प्रशिक्षित कर रहे हैं. इन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में जीत दर्ज की है.प्रेसवार्ता में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित झारखंड बॉलिंग एसोसिएशन के खिलाड़ी भी मौजूद थे. पांच से सोलह नवंबर तक हांगकांग में आयोजित हांगकांग क्लासिक चैंपियनशिप में भाग लेने देश से पांच खिलाड़ी जा रहे हैं, जिनमें एक पुरुष और एक महिला खिलाड़ी झारखंड से हैं. इन खिलाड़ियों ने वहां जीत का भरोसा दिलाया.
पटना- बिहार समेत देश के हर भूखंड को एक डिजिटल पहचान देने की योजना है। इसके तहत जमीन के रिकॉर्ड को 14 अंकों के यूनिवर्सल लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर (ULPIN) से जोड़ा जाएगा। इसे आम तौर पर जमीन का भू-आधार कहा जा रहा है।नई डिजिटल व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन से जुड़े अलग-अलग रिकॉर्ड को आपस में लिंक किया जाएगा। इसमें जमीन का नक्शा, रजिस्ट्री, जमाबंदी और अदालती मामलों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी। इससे किसी भूखंड की स्थिति की जानकारी एक ही डिजिटल व्यवस्था के जरिए हासिल करना आसान हो सकता है।नई व्यवस्था का एक बड़ा फायदा यह होगा कि जमीन पर किसी तरह का बैंक कर्ज या मुकदमा चल रहा है या नहीं, इसकी जानकारी भी मिल सकेगी। इससे जमीन की खरीद-बिक्री से पहले उसके रिकॉर्ड और कानूनी स्थिति की जांच करना आसान होगा। सरकार पुराने रजिस्ट्री रिकॉर्ड को स्कैन कर डिजिटल रूप में सुरक्षित करने की तैयारी कर रही है। इससे पुराने कागजात के खोने, फटने या खराब होने का खतरा कम होगा और जरूरत पड़ने पर रिकॉर्ड को आसानी से देखा जा सकेगा।जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से व्यवस्थित करने के लिए 565.50 करोड़ रुपये के प्रावधान के साथ व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड को अधिक सुरक्षित, सुलभ और पारदर्शी बनाना है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भू-आधार या ULPIN जमीन के मालिकाना हक का प्रमाण नहीं होगा। जमीन का स्वामित्व संबंधित राज्य के वैध भूमि रिकॉर्ड और वहां लागू कानूनों के आधार पर ही तय किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया अधिक डिजिटल और व्यवस्थित होने की उम्मीद है। इससे जमीन की खरीद-बिक्री में पारदर्शिता बढ़ाने और रिकॉर्ड से जुड़ी परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
पटना में इस बार गणेशोत्सव का नजारा बेहद खास होने वाला है। राजधानी में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाराष्ट्र मंडल में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा विराजेंगे। खास बात यह है कि बप्पा हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित करीब 55 लाख रुपये के सोने के मुकुट में भक्तों को दर्शन देंगे।दारोगा प्रसाद राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल में गणेशोत्सव को लेकर पिछले एक महीने से तैयारियां चल रही हैं। इस बार यहां मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। मुंबई से आए 12 कारीगर लगातार पंडाल और अंदर की सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।सड़क मार्ग से पटना आ गए लालबाग के राजा,मुंबई से लालबाग के राजा की प्रतिमा पटना के लिए सड़क मार्ग से लाया गया है।करीब साढ़े पांच फीट ऊंची प्रतिमा शाडू मिट्टी से तैयार की गई है। आयोजकों के मुताबिक शाडू मिट्टी पानी में आसानी से घुल जाती है, इसलिए पर्यावरण के लिहाज से भी इसे खास माना जा रहा है।14 सितंबर को सुबह 9:30 बजे प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद 11 बजे विघ्नहर्ता की आरती होगी और श्रद्धालुओं के लिएदर्शन-पूजन एवं प्रसाद वितरण शुरू होगा।महाराष्ट्र मंडल में इस बार गणेशोत्सव कई खास आयोजनों से सजेगा। 16 सितंबर को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 18 सितंबर की शाम महिलाओं के लिए हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।पूरे आयोजन में कोलकाता के चंदन नगर की आकर्षक लाइटिंग भी लोगों का ध्यान खींचेगी। 20 सितंबर को महाप्रसाद के बाद निकलने वाला विसर्जन जुलूस भी खास होगा।विसर्जन जुलूस में नासिक से पहुंच रही 60 सदस्यीय झांझ पथक टीम अपने करतब और पारंपरिक प्रस्तुति से माहौल में महाराष्ट्र की झलक दिखाएगी। टीम में 20 लड़कियां और 40 युवक शामिल होंगे।पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट
पटना : बिहार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को राज्यभर के कल्याण पदाधिकारियों ने सात सूत्री मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया. संघ ने सरकार को पूर्व में ही चेतावनी दी थी कि मांगों पर विचार नहीं होने की स्थिति में 11 सितंबर को काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा.संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 8 सितंबर को विभागीय मंत्री लखेंद्र पासवान एवं विभागीय सचिव से मुलाकात कर अपनी सात सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा था. संघ का कहना है कि मांगों पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण निर्धारित कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी जिलों में पदाधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया.क्या हैं प्रमुख मांगें?संघ ने प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर कल्याण शाखाओं को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है. इसके तहत प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के लिए कार्यालय कक्ष,लिपिक-सह-लेखापाल एवं डाटा ऑपरेटर की व्यवस्था तथा आवश्यक कार्यालय उपकरण और स्टेशनरी उपलब्ध कराने की मांग शामिल है.संघ ने सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना 388 पदाधिकारियों के खिलाफ शुरू की गई विभागीय कार्रवाई को समाप्त करने की भी मांग की है. संघ का आरोप है कि 450 कार्यरत पदाधिकारियों में से 388 के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की गई और कई मामलों में दंड भी दिया गया. इसके अलावा 20 से अधिक जिला कल्याण पदाधिकारियों को पदावनत कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित किए जाने का भी संघ ने आरोप लगाया है.सचिवालय में प्रतिनियुक्ति पर भी उठाए सवालकल्याण पदाधिकारी संघ ने सचिवालय में लंबे समय से प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को लेकर भी सवाल उठाए हैं. संघ के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण सेवा संवर्ग में कुल 632 पद सृजित हैं,जिनमें 450 पद कार्यरत हैं. इनमें 50 से अधिक पदाधिकारी वर्षों से सचिवालय में प्रतिनियुक्ति पर हैं.संघ ने दावा किया है कि लंबे समय तक सचिवालय में प्रतिनियुक्ति के कारण क्षेत्र में कार्यरत पदाधिकारियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है और इससे सरकार को प्रतिवर्ष लगभग 5.4 करोड़ रुपये की वित्तीय क्षति हो रही है. संघ ने सचिवालय में कार्यरत मॉनिटरिंग सेल को समाप्त करने की मांग की है.सरकारी वाहन और यात्रा भत्ते की मांगसंघ ने प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर के कल्याण पदाधिकारियों को सरकारी वाहन अथवा निश्चित यात्रा भत्ता देने की मांग भी उठाई है. संघ के अनुसार पदाधिकारियों को दूर-दराज के अनुसूचित जाति के टोलों में जाकर काम करना पड़ता है,लेकिन इसके लिए उन्हें सरकारी वाहन अथवा यात्रा भत्ता उपलब्ध नहीं कराया जाता. संघ ने कहा कि इससे विशेष रूप से महिला पदाधिकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.स्कूल-छात्रावास प्रबंधकों की अलग नियुक्ति की मांगकल्याण पदाधिकारियों ने आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों के प्रबंधकों की अलग से नियुक्ति की मांग की है. संघ के अनुसार कई पदाधिकारियों को एक से अधिक प्रखंडों का प्रभार देने के साथ गैर-विभागीय कार्य भी सौंपे गए हैं. ऐसे में उनके लिए विद्यालय अथवा छात्रावास में 24 घंटे उपलब्ध रहना संभव नहीं है.राजपत्रित पद का दर्जा देने की मांगसंघ ने सेवा संवर्ग नियमावली में सुधार करते हुए कल्याण पदाधिकारियों को राजपत्रित पदाधिकारी का दर्जा देने की मांग की है. साथ ही अनुमंडल कल्याण पदाधिकारियों को पूर्व में दिए गए वित्तीय अधिकारों को प्रभावी करने,प्रखंड कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति से संबंधित व्यवस्था समाप्त करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग की गई है.संघ ने सचिवालय और क्षेत्र में कार्यरत पदाधिकारियों के बीच संवाद की कमी दूर करने की भी मांग की है. संघ का कहना है कि विभागीय सचिव और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के बीच नियमित संवाद नहीं होने के कारण स्थानांतरण,अर्जित अवकाश,मातृत्व अवकाश और शिशु देखभाल अवकाश जैसे मामलों के निपटारे में परेशानी होती है.संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती है तो आंदोलन को आगे भी चरणबद्ध तरीके से जारी रखा जाएगा.पटना से अंकिता की रिपोर्ट--
दुमका:जिलेके इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को जनजातीय कला और हुनर का शानदार संगम देखने को मिला. TRIFED की ओर से जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेला यानी TAEM का आयोजन किया गया,जिसमें जिले के 55 जनजातीय शिल्पकारों ने अपने पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया.मेले का उद्घाटन दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया. इस दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिल्पकारों के उत्पादों का जायजा लिया और उनके हुनर की सराहना की.मेले में टसर सिल्क, बांस-कैन, जूट, धातु शिल्प, जनजातीय आभूषण, जादोपटिया चित्रकला, हस्तनिर्मित वस्त्र, खिलौने और प्राकृतिक उत्पादों समेत कई तरह के सामान प्रदर्शित किए गए.इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय शिल्पकारों की पहचान और पंजीकरण के साथ उनके पारंपरिक हुनर को बड़े बाजार से जोड़ना है. शिल्पकारों को उत्पादों के विपणन, बाजार संपर्क और TRIFED से जुड़ने की संभावनाओं की जानकारी भी दी गई.उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि दुमका के जनजातीय शिल्पकारों में पारंपरिक ज्ञान और रचनात्मकता की समृद्ध विरासत है. जिला प्रशासन उनके उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग करेगा.मेले ने न सिर्फ दुमका की समृद्ध जनजातीय कला और संस्कृति की झलक दिखाई,बल्कि स्थानीय शिल्पकारों के लिए नई बाजार संभावनाओं की उम्मीद भी जगाई.
रांची: केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के तहत जारी की गई रैंकिंग में झारखंड की रैंकिंग 27वें स्थान पर है, जबकि रांची से बेहतर प्रदर्शन धनबाद का रहा. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के तहत धनबाद 17वें स्थान पर है. रांची का स्कोर 162.5 रहा, जबकि धनबाद का स्कोर 174.5 रहा. हालांकि झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को 37वां स्थान मिला और स्कोर 147.3 रहा. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में रांची को मिली रैंकिंग से रांची नगर निगम के अधिकारी भी चिंतित हैं. नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के तहत रांची को मिली रैंकिंग संतोषजनक नहीं है. एयर एंबिएंट क्वालिटी के लिए एंटी स्मॉग गन की उपयोगिता बढ़ाई जाएगी. मुख्य सड़कों के किनारे खाली स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे. साथ ही पौधारोपण कार्य कराए जा रहे हैं. इसके अलावा स्वच्छ वायु को प्रदूषित करने वाले अन्य तत्वों की भी मॉनिटरिंग की जा रही है. राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 के तहत सर्वेक्षण में यह रैंकिंग रांची, धनबाद और जमशेदपुर को 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी के तहत प्रदान किया गया है. सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक आबादी वाले कुल 48 शहरों को एक श्रेणी में शामिल किया गया था. वहीं, दूसरी ओर राज्य स्तरीय वार्ड रैंकिंग में 30 हजार से अधिक आबादी वाली श्रेणी में रांची नगर निगम क्षेत्र स्थित वार्ड-29 को शामिल किया गया, जबकि 10 हजार से अधिक आबादी वाली श्रेणी में वार्ड-26 ने जगह बनाई है.AQI इंडेक्स से मिलेगी रियल टाइम जानकारीराजधानी रांची की स्वच्छ वायु को प्रदूषित करने वाले तत्वों पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है. शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण की निगरानी और आम लोगों को रियल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (JSPCB) की ओर से शहर के कई प्रमुख स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) मॉनिटरिंग स्टेशन स्थापित किए हैं. इन अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से हवा में फैलने वाले प्रदूषित तत्वों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा है. प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एयर एंबिएंट क्वालिटी इंडेक्स जारी किया जाएगा, ताकि आम लोग यह जान सकें कि शहर की हवा उनके स्वास्थ्य के लिए कितनी सुरक्षित है. विशेषज्ञों के अनुसार, PM2.5 और NO2 का बढ़ता स्तर श्वसन से संबंधित मरीजों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए प्रभावी हो सकता है. एयर क्वालिटी मॉनिटर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो वातावरण में मौजूद सूक्ष्म धूल कणों (PM 2.5 और PM10) के साथ-साथ कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फल डाइऑक्साइड और ओजोन जैसी गैसों की मापी करती है. यह मशीन तापमान, आर्द्रता और मौसम से संबंधित आंकड़े भी रिकॉर्ड करती है. इसके अलावा यह इलेक्ट्रानिक डिवाइस प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानक से अधिक होने पर अलर्ट भी जारी करता है, ताकि संबंधित विभाग और आम लोग सतर्क हो सकें। इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से शहरी क्षेत्र के उन हिस्सों की पहचान की जाएगी, जहां प्रदूषण का स्तर मानक से अधिक है. रांची नगर निगम की ओर से धूल नियंत्रण, ब्लैकटॉप सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव, निर्माण कार्यों की निगरानी, कचरा जलाने पर रोक और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने जैसे प्रभावी स्टेप्स उठाए जा रहे हैं.रियल टाइम डाटा के आधार पर बनाई जाएगी प्रभावी रणनीति- नगर आयुक्तरांची नगर निगम के नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने बताया कि रांची को स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम एक महत्वपूर्ण पहल है. इन मशीनों से प्राप्त रियल-टाइम डाटा के आधार पर प्रदूषण नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाएगी. आम लोगों को हवा की गुणवत्ता की सटीक जानकारी मिलेगी, ताकि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रह सकें. पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लगातार कार्य जारी है. साथ ही विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाकर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.स्वच्छ और स्वस्थ वायु शहर की पहचान- रोशनी खलखोमेयर रोशनी खलखो ने कहा कि रांची की स्वच्छ और स्वस्थ वायु शहर की पहचान ओर आम लोगों के बेहतर स्वास्थ्य से सीधे जुड़ी है. स्वच्छ हवा सिर्फ सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक शहरवासी की सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक रूप से कचरा जलाएं. निजी वाहनों के बजाय सार्वजनिक परिवहन और साझा वाहनों का उपयोग करें. अधिक से अधिक पौधे लगाएं और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें. उन्होंने कहा कि शहरवासी छोटे-छोटे प्रयास से रांची को स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त शहर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने आम लोगों को वायु प्रदूषण के प्रति सजग रहने और पर्यावरण हितैषी आदतों को अपनाने का संदेश दिया. साथ ही शहर में स्वच्छता, हरित क्षेत्र के संरक्षण और वायु गुणवत्ता में सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया.