पटना: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में अपनी बहनों के साथ भाई दूज का पावन पर्व मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने बहनों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं और भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह एवं विश्वास के रिश्ते को अनमोल बताया।
नितिन नवीन ने भाई दूज के अवसर पर सोशल मीडिया के माध्यम से तस्वीरें साझा करते हुए प्रदेशवासियों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास का यह पवित्र रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहे।

परिवारों में सुख-समृद्धि की कामना
इस अवसर पर नितिन नवीन ने ईश्वर से सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने भाई दूज को भाई-बहन के बीच स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक बताया।
राजनीतिक व्यस्तताओं के बीच दिखी पारिवारिक झलक
राजनीतिक गतिविधियों और व्यस्तताओं के बीच नितिन नवीन की भाई दूज मनाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। उनकी इन तस्वीरों के जरिए पारिवारिक रिश्तों और त्योहारों के महत्व की झलक देखने को मिली। भाई दूज के इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां और प्रेम बने रहने की मंगलकामना की।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

