इस दीपावली अगर आप कुछ खास, पारंपरिक और पूरी तरह शुद्ध खरीदना चाहते हैं, तो खुश हो जाईए. झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी यानी JSLPS के प्रयासों से गुमला में 'पलाश दीपावली मेला' का शानदार शुभारंभ हो चुका है। गुमला के उपायुक्त श्री दिलेश्वर महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में कन्या मध्य विद्यालय, टंगरा, जशपुर रोड में इस तीन दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन किया। 05 नवंबर से शुरू हुआ यह मेला 07 नवंबर 2026 तक चलेगा, जहाँ ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और हुनर का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।इस मेले में गुमला जिले की विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा 13 से अधिक भव्य स्टॉल लगाए गए हैं। दीपावली के इस पावन अवसर पर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए पारंपरिक व्यंजन, स्नैक्स और मिट्टी के दीये हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं।
अगर आप खाने के शौकीन हैं,तो यहाँ आपको मिलेंगी—
हाथों से बनी स्वादिष्ट बड़ी और पापड़,
सेहत से भरपूर रागी के लड्डू और पौष्टिक स्नैक्स,
पारंपरिक ठेकुआ और मक्के से तैयार स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद!
सिर्फ खाने-पीने का सामान ही नहीं,बल्कि घरों को रोशन करने के लिए आकर्षक झाड़ू,हर्बल उत्पाद,और खूबसूरत घरेलू सजावटी सामग्रियां भी यहाँ उपलब्ध हैं। इन उत्पादों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये पूरी तरह जैविक,शुद्ध और मिलावट रहित हैं।"
