रामगढ़ : हर साल की भांति इस बार भी विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को पतरातू पीवीयूएनएल टाउनशिप में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया. CEO आर.के. सिंह और SMS अध्यक्ष रीता सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कई छोटे-छोटे पौधे लगाये. कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों और स्वरेखा महिला समिति की लेडीज ने भी इसमें भाग लेकर कई पौधे लगाए.

रामगढ़ स्थित पीवीयूएनएल टाउनशिप में कर्मचारियों ने किया वृक्षारोपण

इस अवसर पर CEO आर.के. सिंह ने कर्मचारियों के जन्मदिन और वर्षगाँठ पर पेड़ लगाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि वन पर्यावरण के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते. प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में वन पर्यावरण संरक्षण करना चाहिए ताकि पर्यावरण संरक्षण में व्यक्तिगत प्रयासों के महत्व को उजागर किया जा सके.