Patna:-हम ओकरा(पत्नी) से बहुत प्यार करते हैं और ओकरा बिना जिंदा नहीं रह सकतें हैं..यही बात कहते हुए शेट्टी राम 30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ गया और फिल्म शोले के वीरू(धर्मेन्द्र) की तरह अपनी बसंती (हेमामालिनी) को बुलाने की मांग करने लगा.अंतर सिर्फ इतना था कि धर्मेन्द्र हेमामालिनी से शादी करने के लिए मान जाने की जिद कर रहा था और ऐसा नहीं करने पर पानी की टंकी से कूदकर जान देने की बात कह रहा था जबकि शेट्टी राम पानी टंकी से ज्यादा ऊंची चिमनी पर चढ़कर अपनी रूठी हुई पत्नी को बुलाने की मांग कर रहा था ऐसा नहीं करने पर चिमनी की टंकी पर ही जान देने की धमकी दे रहा था.


इतना कहकर शोले फिल्म के धर्मेन्द्र की तरह शेट्टीराम चिमनी की टंकी पर चढ़ गया

30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ा

यह अजीबो-गरीब मामला है बिहार की राजधानी पटना के बांस घाट का..आम तौर पर किसी की मृत्यु होने पर परिजन शव को लेकर यहां अंतिम संस्कार करने आतें हैं ,पर शेट्टी राम जीते जी अपनी जान देने बांस घाट पहुंच गया और 30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ गया.मिली जानकारी के अऩुसार शेट्टी राम नालंदा जिला का रहने वाला है और उसकी शादी पटना के बुद्धा कॉलेनी के रहनेवाली युवति से हुई थी.शादी के कुछ सालों तक दोने की जिंदगी खुशी-खुशी कट रही थी पर बाद में नशे की वजह से शेट्टी राम का व्यवहार बदल गया जिसके बाद पति-पत्नी मे अक्सर झगड़ा होने लगा था.इस झगड़े से परेशान शेट्टी की पत्नी अपने पति को छोड़कर पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित अपने मायके आ गई..पत्नी के मायके आने के कुछ दिनों बाद ही शेट्टी राम भी अपने ससुराल पहुंच गया और अपनी पत्नी को घर चलने की गुहार लगाने लगा..इस बीच उसने आगे झगड़ा करने के बजाय प्यार करने का आश्वासन देता रहा, बार-बार झगड़े से परेशान उसकी पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया ..जिसके बाद शेट्टी राम ने फिल्मी स्टाइल मे ड्रामा शुरू कर दिया.


इतना कहकर शोले फिल्म के धर्मेन्द्र की तरह शेट्टीराम चिमनी की टंकी पर चढ़ गया

पुलिस की अपील ठुकराया,पत्नी को देखते ही नीचे उतर आया

मिली जानकारी के अऩुसार शेट्टी राम पटना के ही बांस घाट स्थित बंद पड़े 30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ गया. जब कुछ लोगों ने उसे चिमनी पर चढ़ते देखा तो रोकने की कोशिश की..तभी शेट्टी बोला कि जब तक उसकी पत्नी गुस्सा छोड़कर उसके साथ नहीं आयेगी तबतक वह चिमनी पर ही रहेगा और अगर वह नहीं आयेगी तो वहीं अपनी जान दे देगा..इतनी कहकर वह चिमनी के सबसे ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया.इस बीच ये जानकारी आस-पास के लोगों को मिली ..जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग लगी,स्थानीय लोगों ने उतरने की अपील की,पर वह अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा..किसी तरह की अनहोनी नो हो..इसके लिए कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी... स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम भी भागी-भागी मौके पर पहुंची और शेट्टी राम से चिमनी की टंकी से नीचे उतरने की अपील की पर वह अपनी डिमांड पर कायम रहा..फिर पुलिस ने उसकी पत्नी का एड्रेस पता कर सूचना दी और तुरंत मौके पर बुलाया...शेट्टी राम का ड्रामा कई घंटे तक चलता रहा है..इस बीच उसकी पत्नी अपने मायके वालों के साथ मौके पर पहुंची जिसके बाद शेट्टी राम चिमनी से नीचे उतरा..

इतना कहकर शोले फिल्म के धर्मेन्द्र की तरह शेट्टीराम चिमनी की टंकी पर चढ़ गया