पटना: बिहार में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के21दिनों के अवकाश पर जाने के बाद1991बैच कीIPS अधिकारी प्रीता वर्मा को कार्यकारीDGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. गृह विभाग की ओर से यह जिम्मेदारी उन्हें विनय कुमार की गैरमौजूदगी में दी गई है.
प्रीता वर्मा बिहार कैडर की वरिष्ठIPS अधिकारी हैं और पुलिस सेवा में उन्हें तीन दशक से अधिक का अनुभव है. जुलाई2026में उन्हें महानिदेशक, होमगार्ड एवं अग्निशमन सेवा की जिम्मेदारी दी गई थी. अबDGP का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद वह राज्य की पुलिस व्यवस्था की शीर्ष जिम्मेदारी भी संभालेंगी.
सेवाकाल के दौरान प्रीता वर्मा को महत्वपूर्ण पुलिस सम्मान भी मिल चुका है. वर्ष2023में उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया गया था. इससे पहले वर्ष2009में उन्हें पुलिस मेडल भी मिला था.
प्रीता वर्मा फिलहालDGP के अतिरिक्त प्रभार के साथ महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी भी संभालेंगी.
विनय कुमार का कार्यकाल दिसंबर2026 में समाप्त होना है. स्थायीDGP के चयन की प्रक्रिया अलग है, जिसमें पात्र वरिष्ठIPS अधिकारियों के नामों परUPSC के स्तर पर विचार किया जाना है. प्रीता वर्मा भी इस प्रक्रिया में चर्चा में हैं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-
