वैशालीः बिदुपुर प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-2 निवासी प्रकाश रंजन की 21 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी ने बिहार अंडर-23 T20 टीम में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। पटना के मोनू हलक में BCCI के सीनियर सेलेक्टर की मौजूदगी में हुए ट्रायल में खुशी का चयन हुआ। 16 खिलाड़ियों की टीम में खुशी प्लेइंग-11 में शामिल हैं। टीम में बिहार के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिसमें वैशाली जिले से खुशी कुमारी एकमात्र खिलाड़ी हैं।
केरल और बिहार के बीच होगा मैच
बताया गया कि आज 11 खिलाड़ी पटना से रायपुर के लिए रवाना होंगी। वहां 14 नवंबर को केरल और बिहार के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच 22 नवंबर तक चलेगा। यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित होती है। खुशी बाएं हाथ की बल्लेबाज (लेफ्ट हैंड बैट्समैन) हैं। उन्होंने बताया कि यह तो बस शुरुआत है। उनका सपना भारतीय टीम के लिए खेलना है और वह इसे जल्द पूरा करके दिखाएंगी। उन्होंने कहा कि इस सफलता में परिवार का पूरा सहयोग रहा है। उनके भाई मुकुल कुमार, जो स्वयं खिलाड़ी हैं, हर कदम पर साथ खड़े रहे, खुशी के पिता स्वास्थ्य बिभाग मे काम करते है, खुशी 1 भाई बहन है।
बेटी के चयन पर परिवार में खुशी
पिता प्रकाश रंजन ने बताया कि उनकी बेटी 2020 के लॉकडाउन से ही खेल रही है और इसमें रुचि ले रही थी। इसे देखते हुए परिवार ने उसे खेल में प्रोत्साहित किया और पटना में प्रशिक्षण दिलाया। घर और प्रशिक्षण स्थल पर वह प्रतिदिन 4-5 घंटे अभ्यास करती थी, जिसका आज सफलता के रूप में फल मिला है। परिवार बेहद खुश है और उसे ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए कहा कि उसका भारत के लिए खेलने का सपना जल्द पूरा हो।
परिवार ने प्रशिक्षक को दिया श्रेय
खुशी की सफलता में पटना के प्रशिक्षक विजय सर ओर का विशेष योगदान है, जो पिछले 3 वर्षों से उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। स्थानीय मददगार मुकुल कुमार, जो स्वयं भी खिलाड़ी हैं, उन्होंने खुशी को प्रोत्साहित किया, जिसका आज सफलता के रूप में परिणाम मिला है। खुशी की इस उपलब्धि पर इलाके में हर्ष का माहौल है और लोग उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
वैशाली से रिशभ कुमार की रिपोर्ट

